Page Loader
पृथ्वी की तरफ 47,605 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा 64 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 EV2 का आकार लगभग 64 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

पृथ्वी की तरफ 47,605 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा 64 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Mar 20, 2023
09:29 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड 2023 EV2 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड लगभग 47,605 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज (20 मार्च) यह लगभग 17 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2018 UQ1 का आकार किसी छोटे विमान के समान लगभग 64 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है।

अध्ययन

एस्ट्रोयड्स का क्यों करते हैं अध्ययन? 

वैज्ञानिक प्रारंभिक सौरमंडल और ग्रहों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एस्ट्रोयड्स का अध्ययन करते हैं। एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए वैज्ञानिक पैन-स्टार और कैटालिना जैसे टेलिस्कोपों का उपयोग करते हैं। एस्ट्रोयड्स मुख्य रूप से तीन (C, S और M) प्रकार के होते हैं, जिसमें C-प्रकार के एस्ट्रोयड कार्बन युक्त पदार्थों से बने होते हैं, S-प्रकार के एस्ट्रोयड सिलिकेट खनिजों से बने होते हैं और M-प्रकार के एस्ट्रोयड मुख्य रूप से धातु से बने होते हैं।