Loading...
नासा ने जारी किया रेड अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा ये बड़ा एस्ट्रोयड
अपोलो समूह के एस्ट्रोयड 2021 AE को 2 जनवरी, 2021 को खोजा गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया रेड अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा ये बड़ा एस्ट्रोयड

Dec 28, 2022
11:49 am

क्या है खबर?

नासा ने एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस पृथ्वी के साथ किसी संभावित टक्कर को लेकर इन नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEOS) पर नजर रखता है। कोई खगोलीय पिंड जब पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के दायरे में आता तो उसे खतरनाक ऑब्जेक्ट माना जाता है। बता दें, सौरमंडल बनने के बाद जो मलबा बचा उसे ही हम एस्ट्रोयड के नाम से जानते हैं।

जानकारी

अपोलो समूह से संबंधित है एस्ट्रोयड 2021 AE

नासा ने एस्ट्रोयड 2021 AE को लेकर रेड अर्लट जारी किया है।

यह एस्ट्रोयड लगभग 53,830 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर आ रहा है।

नासा ने भविष्यवाणी की है कि यह एस्ट्रोयड मात्र 5,193 किलोमीटर की न्यूनतम दूरी से भी आज पृथ्वी को पार कर सकता है।

The-sky.org के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2021 AE एस्ट्रोयड के अपोलो समूह से संबंधित है और इसे 2 जनवरी, 2021 को खोजा गया था।

ADVERTISEMENT