Page Loader
पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 500 फुट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2022 YO6 आज 64 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा (तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 500 फुट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Feb 06, 2023
03:21 pm

क्या है खबर?

नासा ने 500 फुट के एक बड़े एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 YO6 लगातार 48,312 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्ट्रोयड आज यानी 6 फरवरी को 64 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। हालांकि, यह पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं बनेगा।

अन्य जानकारी

दो अन्य एस्ट्रोयड भी बढ़ रहें पृथ्वी की ओर 

एस्ट्रोयड 2022 YO6 के अलावा दो अन्य एस्ट्रोयड पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। एस्ट्रोयड 2023 CC नामक एस्ट्रोयड 32,472 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आकार में हवाई जहाज समान 69 फुट चौड़ा है। वहींं 95 फुट का एस्ट्रोयड 2023 BT1 भी 31,536 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा।