Page Loader
आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 76 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा अर्लट पर
एस्ट्रोयड 2022 YU3 अपोलो समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 76 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा अर्लट पर

Jan 02, 2023
01:22 pm

क्या है खबर?

नासा ने एस्ट्रोयड 2022 YU3 नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अर्लट जारी किया है। यह एस्ट्रोयड काफी तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और आज, 2 जनवरी को यह पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है। बता दें, नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस पृथ्वी की तरफ आने वाले खगोलीय पिंडों को वर्गीकृत करता है। नासा उन खगोलीय पिंडों को लेकर अलर्ट जारी करता है जो पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर क्षेत्र में आते हैं।

जानकारी

एस्ट्रोयड 2022 YU3 है 76 फीट चौड़

नासा के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2022 YU3 आज केवल 37 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी छोटे विमान के समान 76 फीट है। नासा का कहना है कि यह 25,682 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, जो किसी हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से लगभग दोगुनी तेज है। यह एस्ट्रोयड अपोलो समूह से संबंधित है, जिसे 1930 के दशक में खगोलशास्त्री कार्ल रेनमुथ ने खोजा था।