Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 110 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 BS आज 74 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 110 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Feb 08, 2023
11:22 am

क्या है खबर?

नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने एस्ट्रोयड 2023 BS नामक एक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 BS लगभग 39,152 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह एस्ट्रोयड आज (8 फरवरी) को 74 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 BS का आकार किसी बड़े विमान के समान लगभग 110 फीट चौड़ा है।

अध्ययन

क्यों किया जाता है एस्ट्रोयड का अध्ययन?

वैज्ञानिक प्रारंभिक सौरमंडल और ग्रहों के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए एस्ट्रोयड का अध्ययन करते हैं। नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर नजर रखता है। जब एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर की क्षेत्र में आता है तो प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस संभावित खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करता है।