LOADING...
2023 में होंगी ये बड़ी खगोलीय घटनाएं, सूर्य और चंद्रमा का दिखेगा अद्भुत नजारा
2023 में 17 जुलाई से 17 अगस्त के बीच पर्सिड्स उल्का बौछार होगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

2023 में होंगी ये बड़ी खगोलीय घटनाएं, सूर्य और चंद्रमा का दिखेगा अद्भुत नजारा

Jan 02, 2023
11:47 pm

क्या है खबर?

मनुष्य हजारों सालों से खगोलीय घटनाओं को शुभ, अशुभ, देवताओं और दैवीय कार्यों से जोड़कर देखता आया है। साल 2023 में भी बहुत सी खगोलीय घटनाओं को हम सब देखेंगे। सबसे पहले 23 अप्रैल, 2023 को एक संकर सूर्य ग्रहण होगा और 5 मई, 2023 को उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण नई दिल्ली में 5 मई को रात 08:44 बजे शुरू होगा। 2023 में 17 जुलाई से 17 अगस्त के बीच पर्सिड्स उल्का बौछार भी होगी।

जानकारी

अन्य होने वाली खगोलीय घटनाएं

31 अगस्त को सुपर ब्लूमून देखने को मिलेगा। बता दें, जब एक चंद्रमा पृथ्वी के अपने निकटतम बिंदु पर होता है और वह पूर्ण चंद्रमा के साथ मेल खाता है, तो इसे सुपरमून कहा जाता है। 14 अक्टूबर, 2023 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा जो यह पिछले वाले की तुलना में कई अधिक लोगों को दिखाई देगा। 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो 5 मई के उपछाया चंद्रग्रहण से अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Advertisement