Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2022 YG5
एस्ट्रोयड 2022 YG5 इसी साल 24 दिसंबर को खोजा गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्ट्रोयड 2022 YG5

Dec 30, 2022
12:09 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड पिछले करोड़ों वर्षों में एक से अधिक बार पृथ्वी से टकराए हैं। नासा ने अब एक ऐसे एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है जो सीधे पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। बता दें, नासा का प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स (NEOS) पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाले खगोलीय पिंडों को लेकर अलर्ट जारी करता है। नासा के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2022 YG5 नामक एस्ट्रोयड आज यानी 30 दिसंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा।

जानकारी

कुछ दिन पहले ही खोजा गया एस्ट्रोयड 2022 YG5

एस्ट्रोयड 2022 YG5 को कुछ दिन पहले ही 24 दिसंबर को खोजा गया था। यह आज लगभग 51,246 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। इस एस्ट्रोयड का आकार 51 फिट चौड़ा है, यह आज केवल 31 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा के अनुसार, यह एस्ट्रोयड अपोलो समूह से संबंधित है, इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में करीब 829 दिन का समय लगता है।