Page Loader
हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर
एस्ट्रोयड 2022 YG5 कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा एस्ट्रोयड, नासा अलर्ट पर

Dec 29, 2022
11:51 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से कुछ एस्ट्रोयड कई बार अपने पथ से भटककर पृथ्वी की तरफ आ जाते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ऐसे ही एस्ट्रोयड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जो कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। बता दें, नासा ने हाल ही में दुनिया को खत्म करने वाले संभावित एस्ट्रोयड के खिलाफ अपना पहला रक्षा परीक्षण किया था। इस परीक्षण को डबल एस्ट्रोयड डिटेक्शन टेस्ट या डार्ट टेस्ट के नाम से जाना जाता है।

जानकारी

एस्ट्रोयड 2022 YG5 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर

नासा के अलर्ट के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2022 YG5 कल 30 दिसंबर को पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। वर्तमान में यह किसी हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से लगभग पांच गुना तेज, यानी 51,246 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह कल पृथ्वी के सबसे करीब 31 लाख किलोमीटर की दूरी पर पहुंचेगा। The-sky.org के मुताबिक, एस्ट्रोयड 2022 YG5 अपोलो समूह से संबंधित है और इसे 24 दिसंबर को ही खोजा गया था।