NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: बजट की कमी के बावजूद AAP ने महिला सम्मान योजना की घोषणा क्यों की? 
    अगली खबर
    दिल्ली: बजट की कमी के बावजूद AAP ने महिला सम्मान योजना की घोषणा क्यों की? 
    AAP ने विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को सम्मान राशि देने का ऐलान किया है

    दिल्ली: बजट की कमी के बावजूद AAP ने महिला सम्मान योजना की घोषणा क्यों की? 

    लेखन आबिद खान
    Dec 13, 2024
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र, झारखंड और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। लाड़ली बहना जैसी योजनाओं ने इन राज्यों में सत्ताधारी पार्टी की नैया को पार लगाया है।

    इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

    इसके तहत हर महीने हर महिला को 1,000 रुपये दिए जाएंगे।

    योजना

    क्या है योजना?

    AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, फिलहाल महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। अगर विधानसभा चुनावों में AAP को जीत मिली तो ये राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

    13 दिसंबर से योजना के लिए महिलाओं के पंजीयन शुरू हो गए हैं। योजना के तहत 18 से लेकर 60 साल तक की उम्र तक की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।

    हालांकि, पंजीयन प्रक्रिया के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    खर्च

    योजना पर सालाना खर्च होंगे 4,560 करोड़ रुपये

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, योजना को लागू करने के लिए हर साल 4,560 करोड़ रुपये आवंटित करना होंगे। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन, कार्यालय खर्च और बुनियादे ढांचे पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    वित्त विभाग के मुताबिक, अगर योजना लागू की गई तो सब्सिडी पर खर्च 15 से बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा।

    अधिकारियों ने कहा कि ऋण के माध्यम से योजना को लागू करना वित्तीय रूप से व्यवहार्य नहीं होगा।

    पहली किश्त

    पहली किश्त जारी होने में लग सकता है 3 महीने का समय

    दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत पहली किश्त जारी होने में करीब 3 महीने का समय लग सकता है।

    अधिकारियों ने योजना के लिए पोर्टल बनाने से लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का हवाला देकर कहा कि 3 महीने तो लग सकते हैं।

    अधिकारियों ने कहा कि पोर्टल बनाने, उसका परीक्षण और संचालन करने के बाद ही योजना शुरू हो सकती है और परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) की स्थापना की जा सकती है।

    बयान

    वित्त विभाग का दृष्टिकोण बाधा डालने वाला- AAP

    मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि वित्त विभाग की चिंताएं उसके 'बाधा डालने वाले दृष्टिकोण' का उदाहरण हैं, जिसने मौजूदा योजनाओं और नियमित विभागीय कार्यों को रोक दिया है।

    एक अन्य AAP नेता ने कहा, "चुनाव नजदीक आ रहे हैं और महिला सम्मान योजना पार्टी के शीर्ष वादों में से एक थी। इसे बजट में प्रस्तावित किया गया था और सरकार ने वादा किया था कि इसे इस साल के अंत तक ही लागू किया जाएगा।"

    वजह

    AAP ने क्यों किया योजना का ऐलान?

    दिल्ली में 64 लाख महिला मतदाता हैं। सरकार का अनुमान है कि 38 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकता है।

    इनमें से कई झुग्गी-झोपड़ियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, जो AAP का वोट बैंक माना जाता है।

    वहीं, AAP को सत्ता विरोधी लहर और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रह है। ऐसे में सत्ता वापसी के लिए महिलाओं को साधना जरूरी है।

    घोषणाएं

    पहले भी इस तरह की घोषणाएं कर चुकी है AAP

    AAP चुनावों से पहले इस तरह की योजनाओं का ऐलान करती रही है।

    2014-15 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी ने बिजली सब्सिडी की घोषणा की थी, जिसकी AAP की जीत में अहम भूमिका मानी जाती है।

    2020 के विधानसभा चुनावों से पहले AAP ने महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा भी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, पदयात्रा के दौरान फेंका गया तरल पदार्थ अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेगी AAP, किसी से नहीं होगा गठबंधन- केजरीवाल आम आदमी पार्टी समाचार
    मुख्यमंत्री आतिशी ने बस मार्शल की नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल को लिखा पत्र आतिशी
    AAP विधायक नरेश बालियान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, क्या है मामला? दिल्ली पुलिस

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- 2 दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री के रूप में कैसा रहा सफर और क्या रहीं उपलब्धियां?  दिल्ली
    दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आतिशी समेत इन नामों की हो रही चर्चा दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पीछे क्या है प्रमुख कारण?  दिल्ली

    आम आदमी पार्टी समाचार

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, आज शाम लेंगी शपथ  द्रौपदी मुर्मू
    आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 5 विधायक भी बने मंत्री आतिशी
    अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- भ्रष्ट साबित करने की रची साजिश अरविंद केजरीवाल
    लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह से दिल्ली तक क्यों निकाली विरोध पदयात्रा? लद्दाख
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025