NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: योगी सरकार की नई कैबिनेट में 31 नए चेहरों सहित 52 मंत्रियों को जगह
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार की नई कैबिनेट में 31 नए चेहरों सहित 52 मंत्रियों को जगह

    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार की नई कैबिनेट में 31 नए चेहरों सहित 52 मंत्रियों को जगह
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 25, 2022, 08:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार की नई कैबिनेट में 31 नए चेहरों सहित 52 मंत्रियों को जगह
    योगी सरकार की नई कैबिनेट में 31 नए चेहरों सहित 52 मंत्रियों को जगह।

    योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए इतिहास रच दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान दो उपमुख्यमंत्रियों सहित 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें 31 नए चेहरे शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता समारोह में शामिल हुए।

    योगी सरकार में बनाए गए हैं 18 कैबिनेट मंत्री

    शपथ ग्रहण समारोह में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसी तरह 18 कैबिनेट, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। नए मंत्रिमंडल में इस बार 31 नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि 21 पुराने चेहरों को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राज्य में इस बार दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। भाजपा प्रबंधन ने सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास किया है।

    इन्हें बनाया गया है कैबिनेट मंत्री

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में इस बार 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इनमें सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद के नाम शामिल हैं। इन सभी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।

    इन्हें सौंपा गई है राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी

    योगी सरकार में 14 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनमें नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्रा 'दयालू' का नाम शामिल हैं। बता दें कि नए मंत्रिमंडल में केवल पांच महिलाओं को जगह दी गई है। ऐसे में यह प्रतिशत के हिसाब से बहुत कम है।

    इन्हें मिली है राज्य मंत्री की जिम्मेदारी

    उत्तर प्रदेश की नई सरकार में कुल 18 विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है। इनमें मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गोंड, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार और बृजेश सिंह का नाम शामिल है। इसी तरह केपी मलिक, रजनी तिवारी, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर गुरु, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

    गुरुवार को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए थे योगी

    भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इससे पहले उन्होंने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी।

    योगी ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

    आज शपथ ग्रहण करने के साथ ही योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के इतिहास के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो अपने पहले पूर्ण कार्यकाल के बाद लगातार दूसरी बार सत्ता में आए हैं। इसके अलावा योगी पिछले 37 साल में सत्ता में वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। इससे पहले 1985 में नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री के नाते सत्ता में वापसी करने में कामयाब रहे थे।

    भाजपा को मिला है भारी बहुमत

    भाजपा और उसके सहयोगियों ने राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 273 पर जीत दर्ज की थी। इसी के साथ भाजपा का दोबारा सत्ता में लौटने का रास्ता साफ हो गया था। समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी मात्र 125 सीट ही जीत पाए, वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी लगभग साफ हो गई है और मात्र एक सीट जीत हासिल की। कांग्रेस ओर अन्य ने केवल दो-दो सीटें अपने नाम की हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    योगी आदित्यनाथ
    लखनऊ
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    नरेंद्र मोदी

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग BBC
    केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री केरल
    पहली बार कर्तव्य पथ पर निकली गणतंत्र दिवस की परेड, महिला सशक्तिकरण की दिखी झलक गणतंत्र दिवस

    योगी आदित्यनाथ

    नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश
    जैकी श्रॉफ ने योगी आदित्यनाथ की सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने की मांग जैकी श्रॉफ
    सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद, 'बायकॉट ट्रेंड' को बताया खतरनाक बायकॉट ट्रेंड
    योगी आदित्यनाथ के पहनावे पर पूर्व कांग्रेस सांसद की टिप्पणी, कहा- भगवा मत पहनो, आधुनिक बनो कांग्रेस समाचार

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में इमारत के मलबे से सुरक्षित निकला बच्चा, डोरेमोन देखकर बचाई जान उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्कूल बस में सामने से भिड़ी ट्रक, 12 बच्चे घायल दिल्ली
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल गणतंत्र दिवस
    उत्तर प्रदेश: बच्ची से रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा, 8 महीने के अंदर फैसला रेप
    उत्तर प्रदेश: आगरा में धर्मशाला की खुदाई के दौरान मकान ढहे, कई मलबे में फंसे आगरा
    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदी को कोर्ट ने सुनाई सजा, जमानत भी मिली उत्तर प्रदेश सरकार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023