NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
    उत्तर प्रदेश: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
    देश

    उत्तर प्रदेश: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान

    लेखन भारत शर्मा
    October 23, 2021 | 04:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
    उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने का निर्णय किया।

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के शहरों के नाम बदलने की प्रक्रिया पर आगे चलते हुए अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल दिया है। सरकार ने इस स्टेशन का नाम भगवान श्रीराम की नगरी नाम पर 'अयोध्या कैंट' करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को इसकी जानकारी दी गई है। इस संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी होगी। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने भी इसे स्वीकृति दे दी है।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने 2018 में बदला था फैजाबाद शहर का नाम

    बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद साल 2018 में जून में सबसे पहले 100 साल पुराने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर कर दिया था। उसे बाद अक्टूबर में इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज और फिर दीवाली के अवसर फैजाबाद शहर का नाम भी बदलकर अयोध्या कर दिया था। इस पर काफी विवाद हुआ था।

    CMO कार्यालय ने की फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलने की घोषणा

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है। इसको लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इससे पहले भाजपा सांसद लल्लू सिंह की मांग पर सरकार ने रेलवे मंत्रालय को इसका नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे भी रेल मंत्रालय ने अब स्वीकार कर लिया है।

    अयोध्या के रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा विकसित- DRM

    लखनऊ के रेलवे मंडल प्रबंधक (DRM) एसके सपरा ने वाराणसी में कहा कि फैजाबाद स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होगा। अयोध्या, अयोध्या कैंट और रामघाट स्टेशनों को विकसित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। रेलवे की ओर से अयोध्या के स्टेशनों को कुछ इस तरह विकसित करने की योजना बन रही है कि स्टेशन से ही श्रदालुओं को अयोध्या के धार्मिक महत्व का एहसास हो सके।

    उत्तर प्रदेश में अन्य शहरों का नाम बदलने की भी उठ रही है मांग

    बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई संगठन अन्य शहरों का नाम बदलने की भी मांग उठा चुके हैं। इनमें आजमगढ़ को आर्यमगढ़, अलीगढ़ को हरिगढ़ और आगरा के नाम को अग्रवन करने की मांग प्रमुख है। हालांकि, इन पर अभी निर्णय होना बाकी है।

    सांसद लल्लू सिंह ने जताया आभार

    रेलवे और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट करने के राज्य सरकार के फैसले पर सांसद लल्लू सिंह ने प्रसंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'अयोध्यावासियों के निवेदन को स्वीकार करने के बाद फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश
    केंद्र सरकार

    योगी आदित्यनाथ

    पुलिस हिरासत में ली गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब मिली आगरा जाने की इजाजत उत्तर प्रदेश
    कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विशेषताएं क्या हैं, जिसका प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन? हवाई अड्डा
    लखीमपुर खीरी हिंसा: योगी आदित्यनाथ बोले- बिना सबूत जबरन नहीं होगी किसी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बस और ट्रक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत दिल्ली

    उत्तर प्रदेश

    UPPSC ने मुख्य परीक्षा के लिए सफल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाकर 15 गुणा की उत्तर प्रदेश के स्कूल
    संयुक्त किसान मोर्चा से निलंबन पर योगेंद्र यादव बयान, कहा- निर्णय का सम्मान करता हूं किसान आंदोलन
    उत्तर प्रदेश के मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- सरकार बनने पर स्नातक छात्राओं स्कूटी दी जाएगी प्रियंका गांधी

    केंद्र सरकार

    कोरोना से मरने वाले डॉक्टरों को मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगा IMA सुप्रीम कोर्ट
    सिद्धारमैया ने सरकार के जश्न पर सवाल उठाया, कहा- 21 प्रतिशत को ही लगी दोनों खुराकें कर्नाटक
    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा मिला, 3 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता भारत की खबरें
    सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? जानिए कैसे करें इसमें निवेश आधार कार्ड
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023