NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर
    अगली खबर
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 20, 2020
    02:40 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। अभी तक वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कामकाज देख रहे थे।

    पिछले साल लोकसभा चुनावों में जीत के बाद अमित शाह को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने के बाद से ही यह चर्चा थी कि पार्टी की कमान नड्डा को सौंपी जा सकती है।

    आइये, नड्डा के अब तक के राजनीतिक सफर पर एक नजर डालते हैं।

    कार्यकारी अध्यक्ष

    पार्टी के पहले कार्यकारी अध्यक्ष बने थे नड्डा

    भाजपा में 'एक व्यक्ति, एक पद' का सिद्धांत है। ऐसे में गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह के अध्यक्ष पद छोड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। उनका पहले से तय कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो गया था।

    नड्डा को पिछले साल ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। भाजपा के इतिहास में यह पहली बार था, जब एक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी।

    अब नड्डा ने 11वें भाजपा अध्यक्ष के रूप में कुर्सी संभाल ली।

    परिचय

    बिहार की राजधानी पटना में जन्मे हैं नड्डा

    मूल रूप से हिमाचल के ब्रह्माण परिवार से ताल्लुक रखने वाले नड्डा का जन्म पटना में 2 दिसंबर, 1960 को हुआ था।

    उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की और फिर शिमला आ गए। यहां से उन्होंने LLB पास की।

    59 वर्षीय जेपी नड्डा ने 1978 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति की शुरुआत की।

    साल 1984 में नड्डा के नेतृत्व में ABVP ने स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया को हराया और जेपी नड्डा छात्र संघ के अध्यक्ष बने।

    जानकारी

    1993 में पहली बार बने विधायक

    इसके पांच साल बाद 1989 में नड्डा ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने। एक बार राजनीति के रास्ते पर चले पड़े नड्डा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1993 में वो पहली बार विधायक चुने गए।

    राजनीतिक करियर

    नितिन गडकरी ने किया था अपनी टीम में शामिल

    भाजपा के लो-प्रोफाइल नेता माने जाने वाले नड्डा को नितिन गडकरी ने भाजपा अध्यक्ष रहते 2010 में अपनी टीम में शामिल किया था। तब उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया।

    2012 में नड्डा को पार्टी ने राज्यसभा में भेजा। 2014 में उन्हें भाजपा की संसदीय समिति का सचिव नियुक्त किया गया। यह पार्टी के फैसले लेने वाली सबसे बड़ी समिति है।

    मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।

    जानकारी

    इन राज्यों के रहे प्रभारी

    संगठन में काम करने के अनुभव और राजनीति में महारत हासिल करने वाले नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी भी रहे हैं।

    चुनौतियां

    नड्डा के सामने हैं ये चुनौतियां

    भारतीय जनता पार्टी अपने इतिहास के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही है। लोकसभा में उसके 303 सांसद हैं।

    लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश मिला था। आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली, बिहार आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं।

    नड्डा की चुनौती इनमें भाजपा का परचम लहराना होगी। वहीं पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के विस्तार करने की चुनौती भी नड्डा के सामने होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बिहार
    हरियाणा
    जम्मू-कश्मीर

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी, डेथ वारंट जारी निर्भया गैंगरेप
    JNU के वो पूर्व छात्र जिन्होंने विश्व पटल पर लहराया सफलता का परचम जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
    JNU हिंसा: कैंपस के अंदर और बाहर मौजूद थे 133 पुलिसकर्मी, फिर भी कोई गिरफ्तारी नहीं दिल्ली पुलिस
    IRCTC का वेंडर यात्रियों को परोस रहा था कॉकरोच वाली चाय, वीडियो वायरल कोलकाता

    बिहार

    बिहार: चपरासी के 166 पदों के लिए आए लगभग पांच लाख आवेदन, MBA वाले भी शामिल शिक्षा
    बिहार: सात सालों से गर्भवती होने का बहाना बनाकर छुट्टी लेती थी महिला शिक्षक, पकड़ी गई अजब-गजब खबरें
    बिहार: प्याज का हार पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक, महंगी कीमत का किया विरोध कर्नाटक
    मध्य प्रदेश: बढ़ती कीमतों के बीच 22 लाख रुपये की प्याज चोरी, बरामद हुआ खाली ट्रक मध्य प्रदेश

    हरियाणा

    भाजपा के लिए 'किंगमेकर' बने गोपाल कांडा, कभी पार्टी ने किया था उनके खिलाफ प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी
    दुष्यंत चौटाला बोले, स्थिर सरकार की चाभी अभी भी मेरे पास, कोई भी पार्टी अछूत नहीं भारतीय जनता पार्टी
    हरियाणा: भाजपा को मिला JJP का समर्थन, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे खट्टर कांग्रेस समाचार
    हरियाणा: ये सीटें बदल सकती थी सियासी समीकरण, बहुत कम रहा वोटों का अंतर भारतीय जनता पार्टी

    जम्मू-कश्मीर

    पाकिस्तानी मंत्री बोले- कश्मीर मुद्दे पर भारत का साथ देने वाले देशों पर दागी जाएगी मिसाइल भारत की खबरें
    कश्मीर दौरे पर गए यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा? भारत की खबरें
    आज से केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, राज्य का दर्जा हुआ समाप्त लद्दाख
    प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 और 35A हटाकर भारत में आतंकवाद का दरवाजा बंद किया- शाह भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025