हरियाणा: भाजपा को मिला JJP का समर्थन, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे खट्टर
क्या है खबर?
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के सहयोग से लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
मनोहर लाल खट्टर आज राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।
माना जा रहा है कि खट्टर दीवाली बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
विधानसभा चुनावों में 40 सीटें जीतने वाली भाजपा के पास JJP के अलावा निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। JJP को 10 सीटें मिली हैं।
समर्थन
शुक्रवार देर रात हुई JJP के समर्थन की घोषणा
हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा और JJP ने हाथ मिला लिया है।
शुक्रवार रात को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ऐलान किया कि हरियाणा का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और उपमुख्यमंत्री JJP का होगा।
JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के लोगों को हित को ध्यान में रखते हुए भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।
उन्होने कहा कि हरियाणा को स्थिर सरकार देने के लिए भाजपा और JJP एक साथ आई हैं।
ट्विटर पोस्ट
अमित शाह से मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला और अन्य नेता
BJP-JJP alliance for Haryana sealed. CM will be from Bharatiya Janata Party (BJP) and Deputy CM from Jannayak Janta Party (JJP). Leaders of both the parties will meet the Governor tomorrow and stake their claim to form the govt in the state. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/euvuQVtwJB
— ANI (@ANI) October 25, 2019
जानकारी
JJP को उप मुख्यमंत्री के अलावा मिलेंगी तीन मंत्री पद
अमित शाह ने शुक्रवार रात को अपने आवास पर दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात की थी। दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौते के तहत JJP को उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) पद मिलेंगे।
ट्विटर पोस्ट
हरियाणा के विकास के लिए स्थायी सरकार जरूरी- दुष्यंत
Dushyant Chautala, JJP leader: To give a stable govt to Haryana it was important for BJP JJP to come together. I would like to thank Amit Shah ji and Nadda ji.Our party had decided that for the betterment of the state it is important to have a stable govt. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/5YevGNJGdq
— ANI (@ANI) October 25, 2019
निशाना
कांग्रेस ने JJP को बताया भाजपा की B टीम
भाजपा को समर्थन देने के बाद JJP कांग्रेस के निशाने पर आ गई।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'आखिर 'ढोल की पोल' खुल ही गई। जजपा-लोकदल भाजपा की 'बी' टीम थे, है और सदैव रहेंगे। जब भाजपा को समाज का बंटवारा कर सत्ता हासिल करनी हो तो कभी राजकुमार सैनी और कभी जेजेपी-लोकदल कठपुतली बन साथ खड़े हो जाएंगे। जनता अब तो असलियत जान गई है व पहचान गई है।'
बैठक
आज चुना जाएगा भाजपा विधायक दल का नेता
हरियाणा में भाजपा शनिवार को अपना सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने जानकारी देेते हुए बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा के विधायकों की बैठक होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पार्टी महासचिव अरुण सिंह बतौर ऑब्जर्वर वहां मौूजद रहेंगे।
इस बैठक में विधायक दल का नेता चुनाव जाएगा। इस बैठक में भाग लेने के लिए खट्टर दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
भाजपा की बैठक के लिए तैयारियां पूरी
Chandigarh: Meeting of BJP legislative party to be held later today at UT Guest house. Finance Minister Nirmala Sitharaman and BJP General Secretary Arun Singh to be present as observers. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/Ced7AvRjSn
— ANI (@ANI) October 26, 2019
जानकारी
ये रहे हरियाणा के अंतिम नतीजे
गुरुवार को जारी हुए सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजों में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31, जननायक जनता पार्टी को 10, गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल को एक-एक और अन्य को सात सीटें मिली हैं।