NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम के लिए 2018 के एग्जिट पोल कितने सही थे?
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम के लिए 2018 के एग्जिट पोल कितने सही थे?
    2018 के एग्जिट पोल कितने सही थे

    मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम के लिए 2018 के एग्जिट पोल कितने सही थे?

    लेखन महिमा
    Nov 30, 2023
    08:47 pm

    क्या है खबर?

    आज चुनावी राज्यों तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं।

    कहीं कांग्रेस आगे दिख रही है तो किसी राज्य में भाजपा आगे है। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी।

    एग्जिट पोल सटीक ही हों, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में चलिए एक नजर डाल लेते हैं 2018 के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर।

    मध्य प्रदेश 

    मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के नतीजे

    मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2018 में मतदान हुआ था। कांग्रेस ने तब 114 सीटों पर, जबकि भाजपा को 109 सीटों पर जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखाई थी। केवल CSDS-ABP ने कांग्रेस की 126 सीटों पर और भाजपा को 94 सीटों पर जीत का आंकड़ा दिखाया था।

    छत्तीसगढ़ 

    छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल के नतीजे

    2018 में अधिकतर पोल एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी।

    CSDS-ABP न्यूज ने भाजपा को 52 और कांग्रेस को 35 सीटें, इंडिया टुडे ने कांग्रेस को 60 और भाजपा को 26 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया था।

    छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए जारी परिणामों में कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को केवल 15 सीटों पर जीत मिली थी।

    राजस्थान

    राजस्थान एग्जिट पोल के नतीजे

    2018 में अधिकतर एजेंसियों ने राजस्थान में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की थी।

    रिपब्लिक टीवी ने भाजपा को 60 सीटें और कांग्रेस को 137 सीटें, CNX-टाइम्स नाउ ने भाजपा को 85 और कांग्रेस को 105 सीटें, इंडिया टीवी ने भाजपा को 80-90 सीटें और कांग्रेस को 100-110 सीटें दीं थीं।

    CSDS-ABP ने भाजपा को 83 और कांग्रेस को 101 सीटें, वहीं इंडिया टुडे ने भाजपा को 55-72 सीटें और कांग्रेस को 119-141 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।

    जानकारी

    राजस्थान के नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

    राजस्थान में 199 सीटों पर विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस को 100 सीटें मिलीं और भाजपा ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि BSP ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में 20 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते थे।

    मिजोरम

    मिजोरम एग्जिट पोल के नतीजे

    मिजोरम में 2018 के एग्जिट पोल में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF)और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की गई थी।

    CVoter-रिपब्लिक टीवी ने कांग्रेस को 16-20 सीटें, जबकि MNF को 14-18 सीटें, CNX-टाइम्स ने भाजपा 16 और कांग्रेस को 18 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी।

    मतगणना पर मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों में से MNF ने 26 सीटें, कांग्रेस ने 5, जोरम पीपुल्स मूवमेंट (JDPM) ने 8 और भाजपा ने 1 सीट जीतीं थीं।

    जानकारी

    तेलंगाना एग्जिट पोल के नतीजे

    तेलंगाना की 119 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों के लिए जारी सभी एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित हुए। यहां नतीजों में भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने 88 सीटें जीती थीं और कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई थी और भाजपा को 1 सीट मिली।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    इस बार कब कहां हुए मतदान?

    तेलंगाना में 119 सीटों पर आज मतदान हुआ।

    छत्तीसगढ़ में 2 चरण में, 7 नवंबर को पहले चरण में कुल 90 सीटों में से 20 विधानसभा सीटों और मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।

    दूसरे चरण में 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ की बाकी 70 सीटों पर मतदान हुए।

    मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को एक चरण में सभी सीटों पर वोट डाले गए।

    सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    मध्य प्रदेश
    मिजोरम
    छत्तीसगढ़

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    राजस्थान

    राजस्थान: जमीनी विवाद में भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, 8 बार पहिये से रौंदा राजस्थान पुलिस
    राजस्थान: ED का राज्य कांग्रेस प्रमुख के यहां छापा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को समन कांग्रेस समाचार
    राजस्थान मदरसा बोर्ड में 6,843 पदों पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित, आज से शुरू होने थे पंजीकरण रोजगार समाचार
    अशोक गहलोत का विवादित बयान, बोले- देश में आवारा कुत्तों से ज्यादा घूम रही ED अशोक गहलोत

    मध्य प्रदेश

    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के क्यों उतर रही भाजपा? भाजपा समाचार
    मध्य प्रदेश: उज्जैन में किशोरी से रेप के आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर उज्जैन
    उज्जैन रेप केस: आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराया गया उज्जैन
    15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच हो सकते हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव- रिपोर्ट छत्तीसगढ़

    मिजोरम

    असम-मिजोरम सीमा पर फिर भड़की हिंसा, असम पुलिस के छह जवानों की मौत असम
    असम-मिजोरम सीमा हिंसा: पांच पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद केंद्र ने नियंत्रण में बताई स्थिति गृह मंत्रालय
    सीमा विवाद: केंद्र का दखल, असम सुप्रीम कोर्ट जाने तो मिजोरम शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में असम
    सीमा विवाद: असम ने जारी की ट्रैवल एडवायजरी, नागरिकों को मिजोरम न जाने को कहा गृह मंत्रालय

    छत्तीसगढ़

    अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर साधा निशाना, विपक्षी एकता पर उठे सवाल  आम आदमी पार्टी समाचार
    छत्तीसगढ़: करीबी अधिकारियों पर छापे को लेकर मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री पर हमला, बताया जन्मदिन का तोहफा भूपेश बघेल
    छत्तीसगढ़: 5 साल पहले 'दृश्यम' स्टाइल में हुए न्यूज एंकर हत्याकांड का खुलासा, जानें पूरा मामला  छत्तीसगढ़ में अपराध
    #NewsBytesExplainer: क्या है छत्तीसगढ़ में हुआ 5,000 करोड़ रुपये का कथित महादेव ऐप घोटाला? प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025