LOADING...
राजस्थान: जमीनी विवाद में भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, 8 बार पहिये से रौंदा
राजस्थान के भरतपुर में युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

राजस्थान: जमीनी विवाद में भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, 8 बार पहिये से रौंदा

लेखन महिमा
Oct 25, 2023
03:19 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के भरतपुर के बयाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पीड़ित के ऊपर 8 बार ट्रैक्टर का पहिया आगे-पीछे किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जमीन विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में 2 बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव की स्थिति है।

मामला

कैसे हुई वारदात?

सदर थाना के SHO जयप्रकाश परमार ने बताया कि बयाना के सदर थाना क्षेत्र के गांव अड्डा में बहादुर सिंह और अतर सिंह गुर्जर नामक भाइयों में लंबे समय से जमीनी विवाद था। इसी विवाद को लेकर बुधवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर झड़प हुई। झड़प के दौरान अतर सिंह का बेटा निरपत जमीन पर गिर गया और तभी बहादुर पक्ष के दामोदर ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

ट्विटर पोस्ट

देखें वारदात का वीडियो (सावधान- विचलित कर देने वाले दृश्य)

घायल

झड़प में 2 बच्चे समेत 11 घायल, आरोपी गिरफ्तार

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में 2 बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में निरपत की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में ट्रैक्टर चालक आरोपी दामोदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दामोदर ने निरपत के ट्रैक्टर से ही उसे कुचला था। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बयाना स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

विवाद

5 दिन पहले भी दोनों परिवारों में हुआ था विवाद

रिपोर्ट के अनुसार, 5 दिन पहले भी दोनों परिवारों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें बहादुर सिंह और उसका छोटा भाई जनक घायल हुआ था। परिवार ने अतर सिंह के बेटे निरपत समेत उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले पर मृतक के पिता अतर सिंह का कहना है कि 5 दिन पहले आरोपियों के घर की महिलाओं ने रास्ते से निकलते समय निरपत पर कचरा फेंका था, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

जानकारी

मृतक के पिता ने पुलिस पर मामला दर्ज न करने का लगाया आरोप

अतर सिंह ने कहा कि 5 दिन पहले पुलिस ने उन्हें दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक थाने में बिठाकर रखा और 15,000 रुपये लेकर छोड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज नहीं किया था।

पाबंद

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की पूछताछ 

इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि झगड़े के दौरान उन्हें फायरिंग की भी आवाज आई थी। बयाना के ASP ओमप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बयाना SHO और CO मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।