NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर
    अगली खबर
    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर
    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म में नजर आएंगे नाना पाटेकर

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 31, 2022
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की तैयारियों में जुट गए हैं।

    विवेक ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्होंने लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। परंतु, निर्देशक ने फिल्म की स्टार-कास्ट से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की थी।

    अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

    स्टार-कास्ट

    फिल्म में नजर आने वाले हैं ये कलाकार

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक की आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' में पाटेकर अहम भूमिका में हैं।

    'द वैक्सीन वॉर' में विवेक की पत्नी पल्लवी जोशी भी हैं, जिन्होंने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी।

    निर्देशन मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' (2022) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोपाल सिंह भी 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आने वाले हैं।

    इसके अलावा, अभिनेत्री दिव्या सेठ भी फिल्म का हिस्सा हैं।

    वर्कफ्रंट

    पाटेकर के लिए खास होगा साल 2023

    पाटेकर को आखिरी बार तमिल फिल्म 'काला' (2018) में देखा गया था, इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी थे।

    पाटेकर की साल 2020 में फिल्म 'इट्स माई लाइफ' और 2022 में फिल्म 'तड़का' भी रिलीज हुई थी। परंतु, ये दोनों विलंबित प्रोजेक्ट्स थे।

    अब साल 2023 में, उनकी तीन फिल्में ('द वैक्सीन वॉर', 'द कन्फेशन' और गुजराती फिल्म 'चल जीवन लाई' का मराठी रीमेक) रिलीज हो सकती हैं।

    रिलीज डेट

    कब रिलीज होगी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर'?

    'द वैक्सीन वॉर' के जरिए विवेक, कोरोना वॉरियर के संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश करने वाले हैं।

    इस फिल्म में कोविड-19 के खतरे को कम करने के लिए पूरे भारत में चलाए गए अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के बारे में दिखाया जाएगा।

    यह फिल्म 11 भाषाओं में अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।

    फिल्म के प्रोडक्शन का काम विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी संभाल रही हैं।

    बॉक्स ऑफिस

    'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस की जबरदस्त कमाई

    कश्मीरी पंडितों के पलायन की सच्ची कहानी पर आधारित 'द कश्मीर फाइल्स' इसी साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी।

    20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 340.92 करोड़ का कारोबार किया था।

    भारत में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 252.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर अभिनय किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    द कश्मीर फाइल्स
    नाना पाटेकर
    अनुपम खेर

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    विवेक अग्निहोत्री

    मॉब लिंचिंग: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, पूछा- रोकने के लिए क्या किया दिल्ली
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' समेत जनवरी में ये फिल्में आएंगी दर्शकों के बीच अक्षय कुमार

    द कश्मीर फाइल्स

    कपिल ने अपने शो में 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन करने से किया इनकार बॉलीवुड समाचार
    कोर्ट ने विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज पर लगाई रोक बॉलीवुड समाचार
    'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी कश्मीर के बिगड़े हालात की कहानी बॉलीवुड समाचार
    ऑनलाइन लीक हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' अनुपम खेर

    नाना पाटेकर

    साल के पहले दिन विद्या बालन समेत ये बॉलीवुड सितारे मना रहे अपना जन्मदिन बॉलीवुड समाचार
    #MeToo: विंता नंदा रेप केस में आरोपी संस्कारी बापू आलोक नाथ को मिली अग्रिम जमानत बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में यौन उत्पीड़न की कहानियों पर तनुश्री दत्ता जल्द रिलीज़ करेंगी शॉर्ट फिल्म बॉलीवुड समाचार
    #MeToo के आरोपी नाना पाटेकर की फिल्म 'तड़का' सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज़! बॉलीवुड समाचार

    अनुपम खेर

    नेपाल में अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    सलमान, अक्षय और अजय देवगन समेत 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला दिल्ली
    सूरज बड़जात्या की अमिताभ अभिनीत फिल्म 'ऊंचाई' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे सलमान बॉलीवुड समाचार
    अनुपम खेर को अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025