NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'वॉटर कुकिंग'? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    क्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'वॉटर कुकिंग'? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    क्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'वॉटर कुकिंग'? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Mar 11, 2024
    04:05 pm

    क्या है खबर?

    क्या आपने कभी सोचा था कि पानी में पूड़ियां तली जा सकती हैं या इससे दाल का तड़का तक बनाया जा सकता है? लेकिन अब यही हकीकत है।

    पानी से खाना पकाने की इस नई तकनीक ने रसोइयों और फिटनेस फ्रीक लोगों का ध्यान समान रूप से आकर्षित किया है।

    हालांकि, अब भी कई लोग इस सोच-विचार में है कि क्या पानी से खाना बनाना स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है?

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    स्वाद

    क्या पानी में पकाया खाना स्वादिष्ट होता है?

    पानी से खाना पकाना वास्तव में स्वादिष्ट हो सकता है, खासकर जब सही सामग्री और मसालों का इस्तेमाल किया जाए।

    उदाहरण के लिए सब्जियों को उबालने या भाप में पकाने से उनके प्राकृतिक स्वाद और पोषक तत्वों को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    साफ शब्दों में कहा जाए तो खाना पकाने के पानी में जड़ी-बूटियां, मसाले या सब्जियों का शोरबा मिलाने से भोजन का स्वाद बढ़ सकता है।

    तेल

    क्या तेल से खाना बनाना बंद कर देना सही है?

    तेल से खाना बनाना पूरी तरह से बंद करना भी सही नहीं है क्योंकि संतुलित आहार के लिए कुछ मात्रा में स्वस्थ वसा का होना भी आवश्यक है।

    हालांकि, वेजिटेबल रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इसे बार-बार गर्म करने से इसमें काफी टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, जो शरीर में पहुंचकर कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

    इससे अच्छा है कि आप रिफाइंड ऑयल की जगह स्वास्थ्यवर्धक तेल का इस्तेमाल करें।

    फायदे

    पानी में खाना पकाने के फायदे

    पानी से खाना पकाने के तरीकों में आमतौर पर तलने या भूनने की तुलना में कम तापमान की जरूरत है, जिससे गैस की काफी बचत होती है।

    इससे भोजन की पोषण सामग्री को संरक्षित करने में भी मदद मिलती है।

    इसके अतिरिक्त खाना पकाने की इस प्रक्रिया के दौरान पानी में घुलनशील विटामिन और खनिज अधिक ढंग से बरकरार रहते हैं।

    इसलिए पानी का इस्तेमाल भाप या उबालने जैसे खाना बनाने की तकनीकों के लिए करना फायदेमंद है।

    विकल्प

    तेल के स्वास्थ्यवर्धक विकल्प

    अगर आपको पानी से खाना पकाना पसंद नहीं है तो भोजन के लिए रिफाइंड ऑयल की जगह स्वास्थ्यवर्धक विकल्प को अपनाएं।

    इसके लिए आप जैतून, एवोकाडो, तिल या अखरोट जैसे तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि ये स्वस्थ और बहुमुखी खाना पकाने के तेल हैं।

    इसके अतिरिक्त घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कई आवश्यक विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं।

    यहां जानिए स्वास्थ्यवर्धक तेलों से जुड़ी जानकारी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता
    ट्रैफिक में फंसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुई देरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकट बोर्ड ने जारी किया केंद्रीय अनुबंध, इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    खान-पान

    घर पर बनाएं ये 5 तरह की लजीज चाट, बच्चे-बड़े सभी चाटते रह जाएंगे उंगलियां  रेसिपी
    रोजाना रात के खाने के बाद मीठा खाते हैं? जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान स्वास्थ्य टिप्स
    दूध में इन चीजों को मिलाकर बनाएं बढ़िया फेस पैक, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा  त्वचा की देखभाल
    जानिए लाल, भूरे और काले चावलों के फायदे और नुकसान लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    बसंत पंचमी की पूजा के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये कपड़े, लगेंगे बेहद स्टाइलिश त्यौहार
    फरवरी में घूमने जाने का मन है? इन 5 जगहों का करें चयन पर्यटन
    इन 5 सब्जियों को स्टोर करते समय अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक रहेंगी तरोताजा खान-पान
    फरवरी के महीने में उगाएं ये फूल, महक उठेगा आपका बगीचा  घर की सजावट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025