NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / देर तक पैदल चलने से 11 साल बढ़ सकती है उम्र, अध्ययन में हुआ खुलासा 
    अगली खबर
    देर तक पैदल चलने से 11 साल बढ़ सकती है उम्र, अध्ययन में हुआ खुलासा 

    देर तक पैदल चलने से 11 साल बढ़ सकती है उम्र, अध्ययन में हुआ खुलासा 

    लेखन सयाली
    Nov 15, 2024
    12:53 pm

    क्या है खबर?

    अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। इसके नाम पर कुछ लोग योग करते हैं, कुछ लोग जिम जाते हैं और कुछ घर पर ही वर्कआउट करते हैं।

    हालांकि, तंदुरुस्त रहने का सबसे अच्छा तरीका है कुछ देर पैदल चलना। एक नए अध्ययन में खुलासा किया गया है कि जो लोग रोजाना देर तक पैदल चलते हैं, उनकी उम्र लगभग 11 साल तक बढ़ जाती है।

    आइए इसका कारण समझते हैं।

    एक्सरसाइज

    सेहतमंद रहने के लिए कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए?

    ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित इस नए अध्ययन के अनुसार, प्रति सप्ताह 150 से 300 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करना स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

    हालांकि, केवल 26 प्रतिशत पुरुष, 19 प्रतिशत महिलाएं और 20 प्रतिशत किशोर ही दैनिक एक्सरसाइज के लक्ष्य को पूरा कर पाते हैं।

    जो लोग दैनिक शारीरिक गतिविधि के लक्ष्य को पूरा नहीं करते, वे दीर्घायु के लाभ से चूक सकते हैं।

    अध्ययन

    36,000 लोगों पर किया गया यह अध्ययन 

    शोधकर्ताओं ने CDC के नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स से 2017 के मृत्यु दर डाटा का विश्लेषण किया।

    इसमें अमेरिका के 40 वर्ष से अधिक आयु के 36,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी शारीरिक गतिविधि का स्तर 2003 से 2006 के राष्ट्रीय स्वास्थ्य और पोषण परीक्षा सर्वेक्षण के आंकड़ों पर आधारित था।

    उन्होंने जांच के जरिए पता लगाने की कोशिश की कि कितनी शारीरिक गतिविधि से आयु कम हुई है या बढ़ी है।

    परिणाम

    अध्ययन से सामने आई ये बातें

    शोधकर्ताओं ने गतिविधि के स्तर को 4 श्रेणियों में विभाजित किया था। सबसे कम सक्रिय लोग प्रति दिन 50 मिनट पैदल चल रहे थे, अगला समूह 80 मिनट, तीसरा समूह 110 मिनट और सबसे सक्रिय समूह 160 मिनट।

    अध्ययन में पाया गया, जो लोग नियमित रूप से अधिक पैदल चलते हैं, वे 5.3 साल ज्यादा जीते हैं। इससे उनकी जीवन प्रत्याशा 84 वर्ष तक बढ़ सकती है।

    कम सक्रिय लोग देर तक पैदल चलकर 11 साल अधिक जी सकते हैं।

    तरीके

    इन तरीकों को अपनाकर डालें पौदल चलने की आदत

    इस अध्ययन से सामने आया कि जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते, वे पैदल चलना शुरू करके सबसे अधिक लाभ पा सकते हैं। पैदल चलने का एक अतिरिक्त घंटा उनके जीवन के 6 घंटे बढ़ा सकता है।

    रोजाना पैदल चलने की आदत डालने के लिए पहले छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें और उन्हें पूरा करें। इसके बाद धीरे-धीरे पैदल चलने की दूरी को बढ़ाएं और सीढ़ियां भी चढ़ें-उतरें।

    आप अपनी शारीरिक गतिविधि बढ़ाने के लिए घर के काम भी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    एक्सरसाइज

    एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है शैडो बॉक्सिंग, जानिए इसके अभ्यास का तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    स्विस बॉल एक्सरसाइज से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानें अभ्यास का तरीका लाइफस्टाइल
    रोजाना कुछ मिनट करें स्लेज पुश एक्सरसाइज, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ  लाइफस्टाइल
    हाई नीज: जानिए इस एक्सरसाइज के अभ्यास का तरीका और अन्य जरूरी बातें  लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी है स्तन कैंसर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव उपाय कैंसर
    क्या आपको बासी चावल खाने चाहिए? जानिए उन्हें दोबारा गर्म करने और स्टोर करने का तरीका खान-पान
    बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को है ADHD, जानिए इस न्यूरोडेवलपमेंट विकार की संपूर्ण जानकारी आलिया भट्ट
    क्या ब्राउन शुगर सफेद चीनी से ज्यादा सेहतमंद है? लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025