Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
फैशन
फिटनेस टिप्स
रेसिपी
कोरोना वायरस के मामले
घरेलू नुस्खे
योगासन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / प्याज का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल
लाइफस्टाइल

प्याज का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

प्याज का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल
लेखन अंजली
Oct 10, 2020, 07:05 pm 3 मिनट में पढ़ें
प्याज का सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सलाद में अगर प्याज की जगह न हो और खाने में तड़का लगाते समय इन्हें न डाला जाए, तो खाने का स्वाद नहीं आता। हालांकि इसे काटते समय आंखों में पानी जरूर आता है, लेकिन इसे खाने से जो अनगिनत फायदे होते हैं। चलिए फिर आज हम आपको इसी के फायदों से अवगत करवाते हैं, जिसके बाद आप इसे अपनी डाइट में शामिल करने पर मजबूर हो जाएंगे।

#1
मधुमेह के जोखिमों से राहत देता है प्याज

खून में शुगर की मात्रा बढ़ने से मधुमेह का खतरा हो सकता है, जिसके जोखिमों से राहत देने में प्याज का सेवन कारगर साबित हो सकता है। कई अध्ययनों के मुताबिक प्याज में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो रक्त में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, अगर कोई मधुमेह से ग्रस्त है तो उसे मधुमेह की दवाओं के साथ-साथ प्याज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

#2
कैंसर से बचाव करता है प्याज

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाने में भी प्याज का सेवन सहयोगी माना जा सकता है, क्योंकि प्याज में क्वेरसेटिन और एंथोसायनिन की मात्रा अधिक होती है। ये दोनों गुण एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों को बनने से रोकता है, जिस कारण कैंसर होने की आशंका कम हो जाती है। इस आधार पर प्याज का सेवन कैंसर से बचाने में सहायता प्रदान कर सकता है।

#3
पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है प्याज

पाचन तंत्र शरीर का अहम भाग है जिसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है क्योंकि इसकी मदद से ही शरीर को पोषण मिलने में मदद मिलती है। प्याज का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखने में सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे कब्ज और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके अलावा यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पनपने में मददगार है, ताकि आंत ठीक से काम कर सके।

#4
हड्डियों को मजबूती देने में कारगर है प्याज

शरीर की तमाम गतिविधियां हड्डियों पर आधारित होती हैं इसलिए इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना काफी जरूरी है। वैसे हड्डियों को मजबूत बनाने में कैल्शियम काफी हद तक मदद करता है और प्याज में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने में काफी मदद करते हैं। प्याज खाने के तरीके को सही से अपने दैनिक जीवन में शामिल किया जाए तो यह हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
ताज़ा खबरें
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है? खेलकूद
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत ऑटो
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
स्वास्थ्य
देसी घी बनाम मक्खन: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर?
देसी घी बनाम मक्खन: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर? लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य सेवाओं में पुरुषों की तुलना में 24 प्रतिशत कम है महिलाओं का वेतन- रिपोर्ट
स्वास्थ्य सेवाओं में पुरुषों की तुलना में 24 प्रतिशत कम है महिलाओं का वेतन- रिपोर्ट बिज़नेस
मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है काढ़ा, रोजाना करें इसका सेवन
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है काढ़ा, रोजाना करें इसका सेवन लाइफस्टाइल
शरीर में ऊर्जा का केंद्र हैं सात चक्र, जानें इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
शरीर में ऊर्जा का केंद्र हैं सात चक्र, जानें इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
और खबरें
लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने
मध्य प्रदेश के खूबसूरत और ऐतिहासिक ऑफबीट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स लाइफस्टाइल
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं लाइफस्टाइल
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022