सुबह या शाम: वजन घटाने के लिए किस समय एक्सरसाइज करना है फायदेमंद?
क्या है खबर?
इस बात से हर कोई वाकिफ है कि सही समय पर एक्सरसाइज करने से मनचाहा परिणाम जल्द मिल सकता है। हालांकि बहुत से लोगों के मन में यह उलझन बनी रहती है कि वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय कौन सा होता है।
इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्सरसाइज करने का सही समय कौन सा होता है, ताकि आप ज्यादा से ज्यादा फैट बर्न कर अपने वजन को कम कर पाएं।
समय
इस समय एक्सरसाइज करने से जल्द हो सकता है वजन नियंत्रित
जब बात वजन को नियंत्रित करने वाली एक्सरसाइज की आती है तो आमतौर पर यह माना जाता है कि रोजाना की गई एक्सरसाइज किसी भी अन्य चीज से ज्यादा मायने रखती है।
इसके अलावा जो दूसरी चीज सबसे अहम होती है वह है एक्सरसाइज करने का समय। इसे लेकर कुछ अध्ययनों में दावा किया गया है कि वजन घटाने के लिए सुबह की तुलना में शाम को एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
कारण
किस वजह से बेहतर मानी जाती है शाम की एक्सरसाइज
शोधकर्ताओं के मुताबिक, HIF-1a नामक प्रोटीन जो वजन कम करने में मददगार है, वो शाम के समय ज्यादा सक्रिय रहता है। इस वजह से वजन तेजी से घटता है।
वहीं, अमेरिकन काउंसिल ऑन एक्सरसाइज के मुताबिक, शाम के समय में शरीर की मांसपेशियां लचीली और गर्म होती हैं जो आपको एक्सरसाइज के बेहतर परिणाम देती है। इसके साथ ही शाम के वक्त वर्कआउट करने से कई अन्य शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।
निष्कर्ष
क्या है आखिरी निष्कर्ष?
जल्द वजन घटाने के लिए शाम के समय एक्सरसाइज करना बेहतर है, यह तो कुछ रिसर्च में तो साफ हो गया है। लेकिन फिर भी इस विषय में ज्यादा सबूत उपलब्ध नहीं हैं।
इसलिए इस विषय में किसी भी निष्कर्ष पर आने से पहले हमें अभी और रिसर्च का इंतजार करना होगा। तब तक आप अपनी पसंद और समय के अनुसार सुबह या शाम नियमित तौर पर एक्सरसाइज जारी रख सकते हैं।
महत्वपूर्ण टिप्स
इन बातों पर भी दें विशेष ध्यान
1) अगर आप शाम के समय एक्सरसाइज कर रहे हैं तो बिस्तर पर जाने से चार-पांच घंटे एक्सरसाइज करें क्योंकि देर रात एक्सरसाइज आपकी नींद प्रभावित कर सकती है।
2) एक्सरसाइज करने से पहले शरीर को वार्मअप करें।
3) बेहतर परिणाम के लिए नियमित तौर पर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बॉडीवेट एक्सरसाइज और कार्डियो जैसी एक्सरसाइज का अभ्यास करें।
4) इसके अलावा अपनी डाइट में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भी शामिल करें।