NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / तोते में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य
    अगली खबर
    तोते में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य
    तोते से जुड़े रोचक तथ्य

    तोते में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिए उससे जुड़े रोचक तथ्य

    लेखन अंजली
    Mar 09, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    दुनिया में कई ऐसे पक्षी हैं, जिनके पास प्राकृतिक तौर पर अद्भुत प्रतिभा होती है और उनकी मदद से ही वे अपना जीवन आसानी से व्यतीत कर पाते हैं।

    इनमें से ही एक है तोता, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ चालाक और बुद्धिमान भी होता है। इसके अतिरिक्त, तोता अपने पैरों से खाना पकड़कर ठीक वैसे खा सकता है जैसे हम इंसान अपने हाथों से खाते हैं।

    आइए आज तोते से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते हैं।

    #1

    दुनियाभर में तोते की पाई जाती हैं लगभग 400 प्रजातियां

    दुनियाभर में तोते की लगभग 400 प्रजातियां पाई जाती हैं और हर प्रजाति के तोते का आकार, रंग और वजन अलग होता है।

    सबसे खूबसूरत और रंग-बिरंगे तोतों की सबसे अधिक प्रजातियां न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है।

    सबसे अनोखी बात तो यह है कि हर प्रजाति के तोते के पंखों में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल तत्व मौजूद होता है, जो उन्हें कई बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है।

    #2

    बहुत ही बुद्धिमान होते हैं तोते

    अन्य पक्षियों की तुलना में तोता बहुत ही बुद्धिमान होता है, जो इंसानों की तरह बात कर सकता है और कई तरह के शब्दों को याद कर सकता है।

    तोते को पढना, गिनना, रंगों और आकृतियों को पहचानना सिखाया जा सकता है। यही नहीं, तोते कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करना भी जल्दी सीख जाते हैं।

    वहीं, वैज्ञानिकों का मानना है कि तोतों का IQ चार साल के बच्चे से ज्यादा होता है।

    #3

    हर तरह के तोते में नहीं होती है उड़ने की खासियत

    अगर आपका मानना यह है कि दुनियाभर में मौजूद हर तरह के तोते उड़ सकते हैं तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है।

    काकापो एक ऐसी तोते की प्रजाति है, जो उड़ने में असक्षम है। इसका मुख्य कारण उनका वजन है। इनका औसत वजन चार किलोग्राम होता है और इनकी लंबाई लगभग दो फीट होती है।

    हालांकि, काकापो कूद सकता है और पेड़ों पर चढ़ने में अच्छा माना जाता है।

    #4

    इन विशेषताओं से भी पूर्ण होते हैं तोते

    आपको जानकर हैरानी होगी कि तोतों की उम्र काफी लंबी होती है। बता दें कि तोते लगभग 30 से 100 साल तक जीवित रह सकते हैं।

    तोतों के बारे में सबसे रोचक तथ्य यह भी है ये पराबैंगनी प्रकाश (अल्ट्रावायलेट किरणों) को भी देख सकते हैं, जबकि हम इंसान ऐसा नहीं कर सकते।

    वहीं, कुछ तोतों की प्रजातियां इंसानों की आवाज की नकल करने में भी माहिर होती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    OpenAI के o3 मॉडल ने खुद को बंद करने से किया इनकार, खुद बदल दिया स्क्रिप्ट OpenAI
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    कहीं काली मिर्च के पाउडर में मिलावट तो नहीं? इन तरीकों से लगाएं पता घरेलू नुस्खे
    नीम को इन तरीकों से करें स्किन केयर रूटीन में शामिल, मिलेंगे कई फायदे त्वचा की देखभाल
    शराब की लत से छुटकारा चाहते हैं? इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं स्वास्थ्य
    कफ दोष को संतुलन में कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025