NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / शरारती तोते ने मालिक की ग़ैर मौजूदगी में अमेजन एलेक्सा अकाउंट से की ख़रीदारी
    शरारती तोते ने मालिक की ग़ैर मौजूदगी में अमेजन एलेक्सा अकाउंट से की ख़रीदारी
    अजब-गजब

    शरारती तोते ने मालिक की ग़ैर मौजूदगी में अमेजन एलेक्सा अकाउंट से की ख़रीदारी

    लेखन प्रदीप मौर्य
    December 18, 2018 | 05:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शरारती तोते ने मालिक की ग़ैर मौजूदगी में अमेजन एलेक्सा अकाउंट से की ख़रीदारी

    इस दुनिया में कई बार अजीबो-ग़रीब कारनामे देखने को मिलते हैं। कुछ कारनामे इतने ज़्यादा अजीब होते हैं कि उन्हें देखने-सुनने के बाद अपनी आँखों-कानों पर यक़ीन ही नहीं होता है। आपने प्रसिद्ध कहावत तो सुनी होगी कि, 'जब बिल्ली दूर होती है, तब चूहे खेलते हैं।' हाल ही में इसी से मिलता जुलता कारनामा एक तोते ने कर दिया है। दरअसल तोते ने मालिक की ग़ैर मौजूदगी में ख़ूब सारी ऑनलाइन ख़रीदारी कर ली।

    तोते ने ऑनलाइन मँगवाए अपने पसंदीदा सनैक्स

    यक़ीनन यह पढ़कर आपको यक़ीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिलकुल सच्ची घटना है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोक्को नाम के एक पालतू अफ्रीकी ग्रे तोते ने मालिक की ग़ैर मौजूदगी में उसके अमेजन एलेक्सा डिवाइस का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा सनैक्स तरबूज़, किशमिश, ब्रोकली और आइसक्रीम मँगवाया। इतना ही नहीं रोक्को नाम के इस तोते ने इसके साथ ही एक बल्ब और पतंग भी मँगवाया।

    लोगों की आवाज़ की नक़ल करने के लिए है प्रसिद्ध

    आपकी जानकारी के लिए बता दें अफ़्रीका में पाया जाने वाला ग्रे तोता बहुत ही अद्भुत और दुर्लभ प्रजाति का तोता होता है। ग्रे तोता लोगों की आवाज़ की नक़ल करने के लिए प्रसिद्ध है।

    तोते की हरकत देखकर रह गई हैरान

    रोक्को की मालकिन मैरियन विस्चेवेस्की ने डेली मेल को बताया कि वह तोते की हरकत देखकर बहुत ज़्यादा हैरान हो गई। उसने बताया कि काम से वापस आने के बाद उसने अपनी शॉपिंग लिस्ट देखी और सभी ऑर्डर को कैंसिल किया। यह पहली बार नहीं है जब तोते ने अपने मालिक के लिए परेशानी खड़ी की हो। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार रोक्को बर्कशायर के राष्ट्रीय पशु कल्याण ट्रस्ट में रहता था। वहाँ से रोक्को को घर लाया गया।

    कर्मचारियों ने सिखा दी थी ग़लत भाषा

    जानकारी के अनुसार रोक्को को वहाँ के कर्मचारियों ने ग़लत भाषा सिखा दी थी, जिससे आगंतुकों को परेशानी हो सकती थी। मैरियन वहीं काम करती थी। इसके बाद वह रोक्को को अपने घर ऑक्सफोर्डशायर ले आई। उसके शरारती व्यवहार की बाद भी मैरियन यह सोचती है कि रोक्को बहुत प्यार तोता है। मैरियन ने तोते के बारे में बताया कि उसे संगीत और डांस करना बहुत पसंद है। उसका व्यक्तित्व बहुत प्यारा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    पशु अधिकार
    अजब-गजब खबरें

    पशु अधिकार

    तेलंगाना: बंदर को पेड़ से लटकाकर मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार तेलंगाना
    आंध्र प्रदेश में लोकप्रिय हुआ गधों का मांस, तेजी से किया जा रहा कत्ल राजस्थान
    उत्तर प्रदेश: नाले में डुबोकर मारे गए चूहे का हुआ पोस्टमॉर्टम, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: युवकों ने पिल्लों के कान और पूंछ काटे, नमक छिड़ककर शराब के साथ खाए हत्या

    अजब-गजब खबरें

    मिलिए आज के ज़माने की जलपरी से, सूर्योदय होते ही डूब जाती है गहरे तालाब में अजब-गजब
    यहाँ खुद को जान-बूझकर मच्‍छरों से कटवाते हैं लोग, मनाया जाता है मच्छरों के लिए त्यौहार अजब-गजब
    चीनी बिल्डर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किया महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    इस गांव में नहीं पहुंचती थी रोशनी, तो गांव वाले ने बना लिया अपना नया सूरज इटली
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023