NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कंगारुओं में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिये उनसे जुड़े रोचक तथ्य
    अजब-गजब

    कंगारुओं में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिये उनसे जुड़े रोचक तथ्य

    कंगारुओं में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिये उनसे जुड़े रोचक तथ्य
    लेखन अंजली
    Jul 21, 2020, 06:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कंगारुओं में होती हैं कई अद्भुत प्रतिभाएं, जानिये उनसे जुड़े रोचक तथ्य

    दुनिया में कई ऐसे जीव हैं जिनके पास प्राकृतिक तौर पर अद्भुत प्रतिभा होती है और उनकी मदद से ही वे अपना जीवन आसानी से व्यतीत कर पाते हैं। इनमें से ही एक है कंगारू जो एक स्तनधारी प्राणी है और मुख्य तौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु भी है। आइए कंगारू से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।

    केवल चलती-फिरती वस्तुओं को देख पाते हैं कंगारू

    कंगारू शाकाहारी जीव होता है और वह आमतौर पर फल, पत्ते और घास खाना पसंद करता है। वह कई दिनों तक बिना पानी पिएं रह सकता है। उसकी आंखें बहुत तेज होती हैं, लेकिन ये सिर्फ चलती-फिरती वस्तुओं को ही देख पाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व में सबसे अधिक कंगारू ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं और यहां पर आपको कंगारू सड़कों पर घूमते मिल जाएंगे।

    बहुत अद्भुत होती है कंगारू की चाल

    कंगारू कूदते हुए करीब 32 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से भाग सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे एक बार में लगभग 15-20 फीट तक की छलांग लगा सकते हैं। कंगारू जमीन पर अपने दोनों पैर और पानी में तैरते वक्त अपने चारों पैर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कंगारू अपनी पूंछ का इस्तेमाल पांचवें पैर के रूप में करते हैं क्योंकि उनकी पूंछ इतनी शक्तिशाली होती है कि उस पर वे अपने शरीर का पूरा भार डाल सकते हैं।

    मादा कंगारू से जुड़ी होती है यह अनोखी बात

    मादा कंगारू का गर्भकाल बेहद छोटा होता है और वह मात्र 35 से 40 दिनों में बच्चे को जन्म दे देती है। इतने छोटे गर्भकाल के कारण कंगारू का बच्चा पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता और वह अपनी मां के पेट पर बनी थैली में रहता है। बच्चे का पूर्ण विकास इसी थैली से शुरू होता है और यही कारण है कि जन्म के बाद भी बच्चा अपनी मां की थैली को ज्यादा सुरक्षित मानता है।

    कंगारूओं में ये विशेषताएं भी होती हैं मौजूद

    क्या आप जानते हैं कि कंगारू एक सामूहिक जीव है जो हमेशा झुंड में रहना पसंद करता है और अगर उनको कोई खतरा महसूस होता है तो वे अपनी पिछली टांगों को जमीन पर जोर से मारते हैं ताकि दूसरे सदस्य सावधान हो जाएं। इसके अतिरिक्त सबसे रोचक बात तो यह है कि कंगारू अपनी गर्दन को घुमाये बिना अपने कानों को किसी भी दिशा में घुमा सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2023: जानिए इसका इतिहास, महत्व और इस बार की थीम विश्व स्वास्थ्य संगठन
    नाखूनों को सुरक्षित और सही तरीके से बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    बंगाल के 5 लोकप्रिय और हाइट्रेडिंग पेय, गर्मियों में घर पर बनाने के लिए जानिए रेसिपी पश्चिम बंगाल
    गंगा दशहरा 2023: जानिए कब है यह त्योहार, इसका इतिहास, महत्व और मनाने का तरीका  त्यौहार

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023