NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फारसी भाषा से लिया गया है 'हिंदी' नाम, जानिए भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
    अगली खबर
    फारसी भाषा से लिया गया है 'हिंदी' नाम, जानिए भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

    फारसी भाषा से लिया गया है 'हिंदी' नाम, जानिए भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

    लेखन अंजली
    Aug 24, 2024
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    हिंदी विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है और केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में हिंदी बोली जाती है। हालांकि, अपने ही देश में हिंदी को हीन भावना से देखा जाता है।

    ऐसे में इस भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए देशभर में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

    आइए आज इस मौके पर हिंदी भाषा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जानते हैं।

    #1

    फारसी से लिया है हिंदी नाम

    हिंदी नाम की उत्पत्ति फारसी में हुई थी। फारसी में हिंदी शब्द का मतलब 'सिंधु नदी की भूमि' से है।

    दरअसल, फारसियों द्वारा सिंधु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हिंदू और उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को हिंदी कहा जाता था।

    हिंदी भाषा आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है।

    बता दें कि अवतार, बंगला, गुरु और जंगल आदि जैसे ऐसे बहुत से अंग्रेजी शब्द हैं, जिन्हें हिंदी भाषा से लिया गया है।

    #2

    हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए उठाएं गए ये महत्वपूर्ण कदम 

    14 सितंबर, 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं के रूप में स्वीकार किया और पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया। तब ही इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता मिली थी।

    इसके अतिरिक्त हिंदी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 1975 से 'विश्व हिंदी सम्मेलन' का आयोजन शुरू किया गया और तब से अब तक यह सम्मेलन 10 जनवरी को आयोजित किया जाता है।

    #3

    हिंदी भाषा को अपनाने वाले देश 

    भारत के साथ-साथ मॉरीशस, फिलीपींस, अमेरिका, न्यूजीलैंड, यूगांडा, सिंगापुर, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, बांग्लादेश, त्रिनिदाद, तिब्बत, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पाकिस्तान में कुछ परिवर्तनों के साथ ही सही, लेकिन हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।

    कई लोग इस बात से अनजान हैं कि दक्षिणी प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है, जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया हुआ है।

    #4

    कैसे सामने आई थी हिंदी भाषा? 

    आज हम जिस हिंदी भाषा का उपयोग कर रहे हैं, इसकी शुरूआत 1900 से मानी जाती है।

    इतिहासकारों का मानना है कि हिंदी में पहली रचना 1000 की खुमान रासो है।

    साल 2001 की जनगणना के मुताबिक, लगभग 25.79 करोड़ भारतीय हिंदी का उपयोग मातृभाषा के रूप में करते हैं।

    वहीं मनोरंजक क्षेत्र में पहली बोलती हिंदी फिल्म 'आलम आरा' का प्रदर्शन 14 मार्च, 1931 को हुआ था।

    तरीके

    कैसे मनाया जाता है हिंदी दिवस? 

    हिंदी दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ, नाटक आर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है।

    इसके अलावा हर साल हिंदी के विकास के लिए अच्छा काम करने वाले सरकारी दफ्तरों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाता है।

    इसी के साथ कई लोग सोशल मीडिया के जरिए भी हिंदी को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हिंदी दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025
    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग
    हुंडई अल्काजार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  हुंडई मोटर कंपनी

    हिंदी दिवस

    #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है लाइफस्टाइल
    #HindiDiwas2019: क्यों मनाया जाता हैं हिंदी दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व भारत की खबरें
    स्नैपचैट पर आया खास फीचर, कैमरा लेंस से हिंदी सीख पाएंगे यूजर्स स्नैपचैट
    कब शुरू हुआ हिंदी दिवस मनाने का सिलसिला और इसे क्यों मनाया जाता है? लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    लाट्टे, कैपेचीनो और अमेरिकनो कॉफी में क्या होता है अंतर?  खान-पान
    स्वतंत्रता दिवस 2024: पालतू जानवर के साथ आजादी का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये तरीके पालतू जानवर
    आपकी त्वचा रूखी है या डिहाइड्रेट? जानिए इनमें अंतर, कारण और उपचार त्वचा की देखभाल
    बैठे-बैठे काम करने के कारण रोजाना 10,000 कदम पूरे नहीं कर पाते? आजमाएं ये प्रभावी तरीके एक्सरसाइज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025