NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वतंत्रता दिवस 2024: पालतू जानवर के साथ आजादी का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये तरीके
    अगली खबर
    स्वतंत्रता दिवस 2024: पालतू जानवर के साथ आजादी का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये तरीके

    स्वतंत्रता दिवस 2024: पालतू जानवर के साथ आजादी का जश्न मनाने के लिए आजमाएं ये तरीके

    लेखन अंजली
    Aug 13, 2024
    09:16 am

    क्या है खबर?

    भारत की आजादी को 15 अगस्त पर 77 साल पूरे हो जाएंगे और इस बार देश 78वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा।

    यह दिन हर भारतीय के लिए खास है तो इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ अपने पालतू जानवरों को आजादी के जश्न में शामिल करना न भूलें क्योंकि वे भी थोड़ी मौज-मस्ती के हकदार हैं।

    आइए जानते हैं कि पालतू जानवरों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न कैसे मनाया जा सकता है।

    #1

    स्वादिष्ट ट्रीट बनाएं 

    इस मौके पर अपने पालतू जानवर के लिए स्वादिष्ट ट्रीट बनाएं।

    आप अपने पालतू जानवर के लिए इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा थीम वाली कुछ खान-पान की चीजें तैयार कर सकते हैं।

    ब्लूबेरी, सादा दही और स्ट्रॉबेरी को मिलाकर कुत्तों के लिए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक फ्रोजन व्यंजन तैयार किया जा सकता है।

    हालांकि, ट्रीट बनाते समय ध्यान रखें कि सामग्रियां पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित हों और उन्हें कम मात्रा में दें।

    #2

    खिलौने बनाना भी है एक अच्छा विकल्प

    अगर आपके पालतू जानवर को खिलौने पसंद है तो 15 अगस्त वाले दिन उसके साथ रहकर कुछ खिलौने बनाएं।

    आप चाहें तो अपनी बिल्ली के लिए नारंगी, सफेद और हरे पंखों वाले खिलौने बना सकते हैं, लेकिन अगर आप एक कुत्ते के मालिक हैं तो उसके लिए तिरंगे रंग की रस्सियों से कोई खिलौना बनाएं।

    यहां जानिए कुत्तों के लिए खिलौने खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें।

    #3

    तिरंगा थीम पोशाक पहनाएं

    15 अगस्त पर अपने पालतू जानवर को अलग ढंग से तैयार करें और उसे एक आरामदायक बंदना या देशभक्ति थीम वाली पोशाक पहनाएं।

    आप चाहें तो आपका पालतू जानवर और आप तिरंगा प्रिंट वाली पोशाक पहनकर आस-पड़ोस में आराम से टहलने का आनंद ले सकते हैं।

    इसके अलावा आप अपने पालतू जानवर को कोई पारंपरिक पोशाक भी पहना सकते हैं।

    इसके बाद अपने पालतू जानवर की कुछ तस्वीरें जरूर खींचें।

    #4

    किसी यात्रा पर जाने की बनाएं योजना

    स्वतंत्रता दिवस आजादी का प्रतीक है तो ऐसे में क्यों न आप अपने पालतू जानवर को इसका पूरा आनंद लेने दें और उसे कहीं घुमाने ले जाएं।

    वैसे भी स्वतंत्रता दिवस पर लंबा सप्ताहांत पड़ रहा है तो उसे 2-3 दिन के लिए घूमाकर आएं। यकिन मानिए इससे वो और आप काफी तरोताजा महसूस करेगें।

    यहां जानिए आप अपने पालतू जानवर के साथ किन जगहों पर जा सकते हैं।

    #5

    भीड़-भाड़ से रखें दूर

    आमतौर पर पालतू जानवर भीड़-भाड़ देखकर काफी डर या असुरक्षित महसूस करने लगते हैं, फिर चाहें वो जगह आपका घर ही क्यों न हो।

    हालांकि, कोई त्योहार होगा तो घर के सभी लोग एकसाथ किसी जगह पर इकट्ठे होकर उसका जश्न मनाएंगे।

    ऐसे में आप अपने पालतू जानवर को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए उसे किसी शांत जगह पर रखें। साथ ही उसके पसंदीदा खिलौने और ट्रीट भी उसके पास रख दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पालतू जानवर
    स्वतंत्रता दिवस
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    पालतू जानवर

    पालतू जानवरों के साथ जाना है घूमने? इन 5 भारतीय जगहों का करें रुख गोवा
    मध्य प्रदेश के इंदौर में खुला 'डॉगी ढाबा', 500 रुपये तक में मिलता है खाना मध्य प्रदेश
    कुत्तों की शादी के लिए भव्य समारोह का हुआ आयोजन, निभाई गईं सभी रस्में, देखें वीडियो वायरल वीडियो
    पगी स्मॉल नामक यह पालतू कुत्ता सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से भी ज्यादा है प्रसिद्ध, जानें वजह  यूनाइटेड किंगडम (UK)

    स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस: तिरंगा थीम पर घर पर बनाएं ये तीन रंगों वाले व्यंजन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    स्वतंत्रता दिवस पर पुरुष पहनें ये 5 आउटफिट, दिखेंगे आकर्षक और स्टाइलिश पुरुषों के लिए टिप्स
    स्वतंत्रता दिवस: आजादी का जश्न मनाने के लिए इन 5 जगहों का करें रुख  यात्रा
    स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी गिनाएंगे 10 सालों का काम, स्वदेशी पर रहेगा जोर- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी

    लाइफस्टाइल

    LED लाइटें रातोंरात नष्ट कर सकती हैं रसायन, अध्ययन में हुआ खुलासा लाइफस्टाइल
    घर पर आसानी से बनाई जा सकती है गुजराती स्टाइल दूधी ना मुठिया, जानिए रेसिपी खान-पान
    रोजाना करें आधी कटोरी अंकुरित अनाज का सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    पोहा बनाम ओट्स: जानिए नाश्ते के लिए किसका चयन करना है लाभदायक खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025