NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट 
    अगली खबर
    गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट 

    गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट 

    लेखन सयाली
    Aug 24, 2024
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    7 सितंबर से गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है, जिस दौरान भगवान गणेश 10 दिनों के लिए धरती पर आते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना करते हैं।

    इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं।

    अगर आप भी इस बार गणेश जी की मूर्ति घर ला रहे हैं तो मंदिर, पंडाल और घर की सजावट के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #1

    कांच की लालटेन और दीयों से करें सजावट 

    आज कल हर कोई गणपति जी का पंडाल सजाने के लिए LED लाइट का इस्तेमाल करता है। आप इनके बजाए हिंदू धर्म में सदियों से इस्तेमाल होने वाली लालटेन से घर और मंदिर को सजा सकते हैं।

    बाजार से कुछ कांच की लालटेन खरीदें और उनको अपने मनपसंद रंगों में पेंट कर दें। अब इनमें घी के दीपक या मोमबत्तियां जलाकर रखें।

    इनके जरिए घर तो रोशन होगा ही, बल्कि आपके घर में बड़े मंदिरों की झलक भी जुड़ जाएगी।

    #2

    फूलों वाली सजावट से महक उठेगा घर और मंदिर

    गणेश चतुर्थी के त्योहार पर घर की सजावट करने का सबसे अच्छा तरीका है फूलों का इस्तेमाल करना।

    आप गेंदा, चमेली, गुलाब आदि जैसे सुगंधित फूलों के जरिए मंदिर और पंडाल को खूबसूरत दिखा सकते हैं।

    ऐसे रंगों वाले फूलों को चुनें, जो एक साथ अच्छे दिखते हों और उनमें हरियाली जोड़ने के लिए पत्तियां भी शामिल करें। आप बाजार में मिलने वाले नकली फूलों का भी चुनाव कर सकते हैं।

    #3

    रंग-बिरंगे दुप्पटों और रोशनी से जगमगाएगा पंडाल

    अगर आपका बजट कम है और आप कम पैसों में बेहद आकर्षक पंडाल तैयार करना चाहते हैं तो दुप्पटों से सजावट करें। अलग-अलग रंगों वाले दुप्पटे लेकर उन्हें दीवार पर लटकाएं।

    आप इन दुपट्टों की मदद से एक मंडप भी तैयार कर सकते हैं, जिसके बीचों बीच मूर्ति की स्थापना हो सके। पंडाल की शोभा को और बढ़ाने के लिए चारों तरफ लाइट वाली झालर लटका दें।

    जानिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को क्यों चढ़ती हैं ये चीजें।

    #4

    किसी विशेष थीम का करें चुनाव

    देशभर में गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जिनमें किसी थीम पर आधारित सजावट की जाती है। आप भी अपने घर पर सजावट करने के लिए कोई विशेष थीम चुन सकते हैं।

    इन दिनों मोर वाली सजावट, मानसून की थीम वाली सजावट, भगवान शिव के थीम वाली सजावट आदि बेहद चलन मे हैं। कोई एक थीम चुनें और उसे दर्शाने वाली सजावट करें।

    आप पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

    #5

    पर्यावरण के अनुकूल सजावट के लिए अपनाएं ये तरीके

    इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए हमें पर्यावरण के अनुकूल सजावट को बढ़ावा देना चाहिए।

    आप गणेशोत्सव पर पर्यावरण के अनुकूल सजावट करने के लिए रंग-बिरंगे कागजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कागजों से फूल, लड़ियां, झालरें और कलाकृतियां बनाकर दीवारों पर लगाएं।

    इसके अलावा, आप फूल, पत्तियों और फलों से भी पंडाल की शोभा बढ़ा सकते हैं। मंदिर और घर को रोशन करने के लिए दीयों का उपयोग करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणेश चतुर्थी
    गणेशोत्सव
    त्यौहार
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज

    गणेश चतुर्थी

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    फिल्म 'मैट्रिक्स' के ड्रमर ने गणेश चतुर्थी में दिखाया मुंबई की सड़कों पर जलवा, देखें वीडियो मुंबई
    त्योहारों के सीजन में चीन को 40 हजार करोड़ रुपये का झटका देने की तैयारी चीन समाचार
    गणेश महोत्सव: गणपति स्थापना में भूल से भी न करें ये गलतियां लाइफस्टाइल

    गणेशोत्सव

    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    गणेशोत्सव के दौरान खुद की मीठा खाने की इच्छा को इन तरीकों से करें नियंत्रित खान-पान
    गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत हरियाणा
    खाद्य पदार्थों की मदद से घर पर बनाएं पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा, जानिए 5 तरीके गणेश चतुर्थी

    त्यौहार

    होली पर मेहमानों को दें ये 5 उपहार, खास बन जाएगा उनका त्योहार होली
    भारत के इन 5 मंदिरों में बेहद धूमधाम से मनाई जाती है होली, जरूर जाएं  होली
    ईस्टर पर करें गोवा का रुख, मिलेगा इन 5 असामान्य त्योहारों में शामिल होने का मौका गोवा
    होली के बाद हुए भांग के हैंगओवर को इन 5 टिप्स के जरिए करें ठीक होली

    घर की सजावट

    इन 5 खूशबूदार पौधों से सजाएं अपना घर, सुंदरता के साथ बिखेरेंगे महक लाइफस्टाइल
    घर को ध्वनि प्रदूषण से सुरक्षित रखने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये तरीके ध्वनि प्रदूषण
    सुगंधित मोमबत्तियां घर पर बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके घरेलू नुस्खे
    रूम फ्रेशनर घर पर भी आसानी से किए जा सकते हैं तैयार, जानिए 5 तरीके लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025