Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है
  • लाइफस्टाइल

    #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है

    प्रदीप मौर्य
    लेखन
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    अंतिम अपडेट Jan 10, 2019, 11:52 am
    #WorldHindiDay: जानिए 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है
  • 'विश्व हिंदी दिवस' हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पूरे विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए वातावरण निर्मित करना और हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है।

    वहीं 'हिंदी दिवस' की बात करें तो यह हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। ज़्यादातर लोग इन दोनों में भ्रमित हो जाते हैं।

    आइए जानते हैं 'विश्व हिंदी दिवस' का महत्व और कैसे यह 'हिंदी दिवस' से अलग है।

  • इस खबर में
    पहली बार नॉर्वे के दूतावास में मनाया गया था 'विश्व हिंदी दिवस' पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी 'विश्व हिंदी दिवस' मनाने की शुरुआत 14 सितंबर को मनाया जाता है 'हिंदी दिवस' फिजी में हिंदी को मिला है आधिकारिक भाषा का स्थान दुनिया के कई देशों में बोली जाती हैं हिंदी
  • जानकारी

    पहली बार नॉर्वे के दूतावास में मनाया गया था 'विश्व हिंदी दिवस'

  • दूसरे देशों में स्थित दूतावास 'विश्व हिंदी दिवस' को ख़ासतौर से मनाते हैं। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिंदी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बता दें, पहली बार नॉर्वे के भारतीय दूतावास में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था।

  • शुरुआत

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी 'विश्व हिंदी दिवस' मनाने की शुरुआत

  • पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में किया गया था।

    उसी के बाद से हर साल 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाने की बात चल रही थी, लेकिन यह दिवस मनाने की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी, 2006 को की थी।

    तब से हर साल 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाता है।

  • जानकारी

    14 सितंबर को मनाया जाता है 'हिंदी दिवस'

  • 'हिंदी दिवस' मनाने की बात करें तो, 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था, उसके बाद से हर साल 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' मनाया जाता है।

  • आधिकारिक भाषा

    फिजी में हिंदी को मिला है आधिकारिक भाषा का स्थान

  • एक जानकारी के अनुसार हिंदी, विश्व के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं।

    हिंदी को दुनियाभर में सबसे ज़्यादा बोली जानें वाली पाँच भाषाओं में भी स्थान मिला हुआ है।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित फ़ीजी द्वीप की अधिकारिक भाषा हिंदी है।

    इसे फिजियन हिंदी या फिजियन हिंदुस्तानी भी कहते हैं। यह अवधि भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिला-जुला रूप है।

  • जानकारी

    दुनिया के कई देशों में बोली जाती हैं हिंदी

  • भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस, दक्षिण अफ़्रीका, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और न्यूज़ीलैंड सहित कई देशों में हिंदी बोली जाती है।

  • हिंदी दिवस
  •  
ताज़ा खबरें
  • गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया हरभजन से शादी के बाद क्यों बनाई एक्टिंग से दूरी
    मनोरंजन
  • अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    अपने पेमेंट सिस्टम में सुधार करेगा व्हाट्सऐप, मिलेगा नया फीचर
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
चर्चित विषय
फैशन फिटनेस टिप्स रेसिपी कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे योगासन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Lifestyle Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021