NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वर्कआउट रूटीन में शामिल करें जंप स्क्वाट एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे
    अगली खबर
    वर्कआउट रूटीन में शामिल करें जंप स्क्वाट एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे
    जंप स्क्वाट करने का तरीका और इसके फायदे

    वर्कआउट रूटीन में शामिल करें जंप स्क्वाट एक्सरसाइज, मिलेंगे कई फायदे

    लेखन अंजली
    Jul 15, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    स्क्वाट एक्सरसाइज को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं तो जंप स्क्वाट को ट्राई कर सकते हैं।

    यह उच्च तीव्रता वाली एक्सरसाइज का एक रूप हैं, जो ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स और निचले पेट की मांसपेशियों पर काम करती है।

    यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने, जांघों और कूल्हों को मजबूत करने समेत शारीरिक संतुलन में सुधार करने में भी कारगर है।

    आइए आज जंप स्क्वाट को करने की सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदे जानते हैं।

    तकनीक

    जंप स्क्वाट करने का सही तरीका

    इस एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले जमीन पर पैरों को फैलाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब घुटनों को हल्का मोड़ें और हाथों को सीधा फैलाएं।

    इसके बाद अपनी क्षमतानुसार कूदकर हाथों को भी ऊपर की ओर ले जाएं।

    नीचे आने के बाद घुटनों को मोड़ते हुए झुक जाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान पंजों के बल नहीं, बल्कि पैरों को जमीन से पूरी तरह सटाते हुए कूदें।

    जंप स्क्वाट को 2 राउंड में 10-10 बार किया जा सकता है।

    सावधानियां 

    एक्सरसाइज करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां 

    एक्सरसाइज के दौरान अपनी पीठ को एकदम सीधा रखें। हालांकि, अगर आपके कंधों या पीठ में किसी भी प्रकार की चोट या दर्द है तो जंप स्क्वाट करने से बचें।

    घुटनों में दर्द है या इनमें किसी तरह की सर्जरी हुई है तो भी यह एक्सरसाइज न करें। गर्भवती महिलाओं को भी यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए।

    अगर आप किसी भी बीमारी से ग्रस्त है तो एक्सरसाइज को करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।

    फायदे

    जंप स्क्वाट से मिलने वाले फायदे

    जंप स्क्वाट से कैलोरी बर्न करने और निचले शरीर से वसा कम करने में मदद मिल सकती है।

    इस एक्सरसाइज के दौरान कूदने से न केवल शरीर की गतिशीलता बढ़ती है, बल्कि उचित और बेहतर संतुलन भी बनता है।

    जंप स्क्वाट एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जो शरीर के तरल परिसंचरण में सुधार करता है और पसीना बढ़ाता है। ये 2 क्रियाएं ऊतकों, अंगों और ग्रंथियों तक पोषक तत्व पहुंचाने और शरीर से अपशिष्ट को हटाने में मदद करती हैं।

    गलतियां 

    एक्सरसाइज के दौरान की जाने वाली आम गलतियां 

    शुरूआत में इस एक्सरसाइज को अधिक समय तक न करें, बल्कि धीरे-धीरे इसका समय बढ़ाएं।

    एक्सरसाइज को करते समय सिर्फ अपने पैरों की उंगलियों पर उछलें। यह आपको पहले कठिन लग सकता है, लेकिन बाद में आप इसे आसानी से कर पाएंगे।

    ध्यान रखें कि यह एक्सरसाइज में अपनी गति बढ़ाते समय अपने पैरों को अच्छी तरह से ऊपर करें ताकि उंगलियां फर्श पर न लगें। इस गलती के कारण आपको चोट लग सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए इस एक्सरसाइज और डाइट को करते हैं फॉलो टाइगर श्रॉफ
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान श्रद्धा कपूर
    घुटनों को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    महिलाएं पीठ की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए करें ये इन 5 एक्सरसाइज का अभ्यास महिलाओं के लिए टिप्स

    लाइफस्टाइल

    खाना बनाते समय इस्तेमाल करें सोयाबीन तेल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ  खान-पान
    म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये 5 आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत कपड़ों के लिए टिप्स
    मानसून में बना रहे हैं घूमने की योजना? इन बातों का रखें विशेष ध्यान मानसून
    तनाव से हो रहे हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके तनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025