NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
    अगली खबर
    जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
    मानसून के दौरान ये चीजें खाएं और ये नहीं

    जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

    लेखन अंजली
    Aug 11, 2022
    06:45 pm

    क्या है खबर?

    चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने में मानसून का मौसम काफी मदद करता है, लेकिन इसमें पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं क्योंकि इस दौरान मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है।

    इसके कारण एसिडिटी, सूजन, मतली, उल्टी, पेट दर्द, ऐंठन, कब्ज, गैस्ट्राइटिस और आंत संवेदनशीलता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    हालांकि, सही खान-पान आपको इन समस्याओं से बचा सकता है।

    आइए जानते हैं कि मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और किन से परहेज करना चाहिए।

    #1, #2

    डाइट में शामिल करें प्रोबायोटिक्स और अधिक से अधिक पानी

    प्रोबायोटिक्स: प्रोबायोटिक्स और प्राकृतिक स्रोतों जैसे दही में 'अच्छे बैक्टीरिया' स्वाभाविक रूप से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे आपकी संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रहने की क्षमता में सुधार होता है।

    पानी: पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। बेहतर होगा कि आप रोजाना गुनगुने पानी का सेवन करें।

    #3, #4

    अदरक और लहसुन का सेवन भी है स्वास्थ्यवर्धक

    अदरक: अदरक में मानसून की बीमारियों से बचाने के लिए कई शक्तिशाली गुण होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से पूरे दिन में एक कप अदरक वाली चाय जरुर पीएं।

    लहसुन: लहसुन में एलिसिन नामक एक प्राकृतिक रासायनिक घटक होता है। जिसमें अद्भुत जीवाणुरोधी और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।

    #1, #2

    इन खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी

    कच्ची सब्जियां: मानसून के दौरान कच्ची सब्जियां खाने से बचें क्योंकि वे ऐसे बैक्टीरिया से भरी होती हैं जो पेट की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसलिए इनकी बजाय उबली सब्जियां खाएं।

    सी फूड: क्या आपको सी फूड खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको मानसून के दौरान सावधान रहना होगा क्योंकि बारिश में समुद्र दूषित हो जाता है, जिसके कारण समुद्री जीवों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है और उनका सेवन आपको बीमार कर सकता है।

    #3, #4

    हरी सब्जियों और तैलीय खाद्य पदार्थों के सेवन से करें परहेज

    हरी सब्जियां: पत्तेदार हरी सब्जियां कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं, लेकिन बारिश के दौरान इनमें कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है और ऐसी सब्जियों का सेवन आपको बीमार कर सकता है।

    तैलीय खाद्य पदार्थ: पोटैटो फ्राइज, टिक्की और समोसे जैसे तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन भले ही बहुत स्वादिष्ट हो, लेकिन ये मोटापे समेत कई समस्याओं की वजह बन सकते हैं। इसलिए इनका सेवन कम ही करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मानसून

    मानसून में फीकी नजर आने लगी है त्वचा? जानिये इसके कारण लाइफस्टाइल
    मानसून में इस तरह से रखें जूतों का ख्याल, चलेंगे सालों-साल लाइफस्टाइल
    पानी में फंस जाए वाहन तो अपनाएं ये टिप्स, सुरक्षित बाहर निकलने में मिलेगी मदद ऑटोमोबाइल
    मानसून सत्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 सांसद शिवसेना समाचार

    खान-पान

    घर पर ही बनाकर खाएं ये तंदूरी व्यंजन, आसान हैं रेसिपी लाइफस्टाइल
    स्वस्थ रहने के लिए खाएं नीम से बने ये व्यंजन, जानिए रेसिपी लाइफस्टाइल
    कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर तमिलनाडु
    घर पर बना सकते हैं तरह-तरह के स्वादिष्ट बिस्किट, जानिए पांच आसान रेसिपी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    भारतीयों के लिए आसान है कीटो डाइट फॉलो करना, अपनाएं ये टिप्स खान-पान
    अपनी नाक से 'देखने' की क्षमता रखते हैं कुत्ते- स्टडी पालतू जानवर
    ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक मुंबई
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं तापसी पन्नू, जानें फिटनेस का राज खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025