NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक
    ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक
    लाइफस्टाइल

    ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक

    लेखन अंजली
    July 31, 2022 | 10:55 pm 0 मिनट में पढ़ें
    ये हैं भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक
    भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिक (तस्वीर: राधाकिशन दमानी)

    हाल ही में होम सेलर्स सॉल्यूशंस कंपनी जैपकी ने एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें 2021 से अब तक की भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बिक्री की सूची सामने आई है। सूची में शीर्ष पर भारतीय अरबपति निवेशक, व्यवसायी और डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी हैं, जिन्होंने अप्रैल 2021 में भारत में सबसे महंगा घर खरीदा। आइए इस सूची में शामिल भारत के सबसे महंगे घर और उनके मालिकों के बारे में जानते हैं।

    61,914 वर्ग फुट का निवास है 90 साल पुराना

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दमानी 19.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 72वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका मधुकुंज नाम का निवास लगभग 90 वर्ष पुराना है और 61,914 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह पहले प्रेमचंद रॉयचंद एंड संस एलएलसी पार्टनर फीनिक्स फैमिली ट्रस्ट के ट्रस्टी और बिजनेस पार्टनर सौरभ मेहता, हर्ष मेहता और जयेश शाह के स्वामित्व में था।

    कई भव्य संपत्तियों के मालिक हैं दमानी

    दमानी ने यह आलीशान अपार्टमेंट अपने भाई गोपीकिशन दमानी के साथ खरीदा था। महाराष्ट्र सरकार के पंजीकरण और टिकट विभाग के पास दायर दस्तावेज के अनुसार, दमानी ने इस घर के लिए स्टांप शुल्क में 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इस घर के अलावा, दमानी के पास अलीबाग में 156 कमरों वाला रैडिसन ब्लू रिजॉर्ट और मुंबई के पॉश अल्टामाउंट रोड इलाके में एक घर भी है।

    सबसे महंगी संपत्ति की सूची में शामिल हैं ये लोग

    दूसरी सबसे महंगी संपत्ति के मालिक रहेजा कॉर्प प्रमोटर्स, नील और रवि रहेजा हैं। उनकी यह 66,800 वर्ग फुट की संपत्ति दक्षिणी मुंबई में स्थित है, जो लगभग 430 करोड़ रुपये की है। तीसरा सबसे महंगी संपत्ति जेके पेपर लिमिटेड की है, जो 253 करोड़ की है। इस सूची में चौथी सबसे महंगी संपत्ति जगुआर समूह के राजेश और अजय मेहरा की है, जो 235 करोड़ रुपये की है।

    लोकप्रिय हस्तियों के स्वामित्व वाली कुछ अन्य महंगी संपत्तियां

    इस सूची में जहां ज्यादातर बिजनेस के लोग शामिल थे, वहीं कुछ अन्य लोकप्रिय हस्तियों के नाम भी मौजूद थे। सबसे प्रसिद्ध एक निवेश बैंकर से लेखक बने चेतन भगत थे, जिन्होंने पिछले महीने जून में दिल्ली में 11.6 करोड़ रुपये का घर खरीदा था। उनके अलावा, रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के निदेशक मनोज मोदी ने भी पिछले साल एक करोड़ों रुपये का घर खरीदा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई
    लाइफस्टाइल
    महाराष्ट्र सरकार
    राधाकिशन दमानी

    मुंबई

    राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा जाह्नवी कपूर का अपार्टमेंट बॉलीवुड समाचार
    बच्चों को खगोल विज्ञान से परिचित कराने के लिए इन भारतीय तारामंडल म्यूजियम में घुमाएं दिल्ली
    महाराष्ट्र: मंत्री पद दिलाने के लिए भाजपा विधायक से मांगे 100 करोड़ रुपये, गैंग का भंडाफोड़ महाराष्ट्र
    JEE मेन: 300 में से 300 अंक लाने वाला टॉपर क्यों दोबारा देना चाहता है परीक्षा? राजस्थान

    लाइफस्टाइल

    अपनी नाक से 'देखने' की क्षमता रखते हैं कुत्ते- स्टडी पालतू जानवर
    भारतीयों के लिए आसान है कीटो डाइट फॉलो करना, अपनाएं ये टिप्स खान-पान
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज फिटनेस टिप्स
    तमिलनाडु के कोल्ली हिल्स में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं तमिलनाडु

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता होगा, सरकार ने घटाया टैक्स मुंबई
    महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की सरकार में होंगे 45 मंत्री, अधिकतर भाजपा से- रिपोर्ट देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल ठाणे
    शरद पवार ने जताई मध्यावधि चुनाव की संभावना, कहा- छह महीने में गिर जाएगी शिंदे सरकार उद्धव ठाकरे

    राधाकिशन दमानी

    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर मुंबई
    डी-मार्ट फाउंडर राधाकिशन दमानी का पढ़ाई में नहीं लगता था मन, आज इतनी है उनकी संपत्ति बिज़नेस
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023