NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में ख़ुद को फिट रखने के लिए करें ये पाँच इनडोर एक्सरसाइज
    अगली खबर
    मानसून में ख़ुद को फिट रखने के लिए करें ये पाँच इनडोर एक्सरसाइज

    मानसून में ख़ुद को फिट रखने के लिए करें ये पाँच इनडोर एक्सरसाइज

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jul 17, 2019
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    ख़ुद को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ज़रूरी होता है। नियमित रूप से लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से शरीर की क्षमता बढ़ती है।

    कई एक्सरसाइज ऐसी हैं, जिन्हें केवल जिम में किया जा सकता है, जबकि कुछ एक्सरसाइज को आराम में घर पर भी किया जा सकता है।

    मानसून में अक्सर बारिश होती है, ऐसे में बाहर निकलना संभव नहीं होता है। इसलिए, आज हम आपको पाँच इनडोर एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं।

    #1

    रस्सी कूदना

    रस्सी कूदने को ज़्यादातर लोग साधारण एक्सरसाइज समझते हैं, लेकिन इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। यह योग की श्रेणी में आता है और इससे शरीर पूरी तरह फिट रहता है।

    एक मिनट तेज़ गति से रस्सी कूदने से 10 से 16 कैलोरी बर्न होता है। इसके अलावा नियमित रस्सी कूदने से वजन नियंत्रित रहता है और हाथ एवं पैर के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

    इसलिए मानसून के लिए यह एक बेहतर एक्सरसाइज है।

    #2

    स्ट्रेचिंग

    जो लोग दौड़ते हैं, वो लोग इस एक्सरसाइज को आसानी से कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि हर 10 मिनट में इसे कई बार करें।

    स्ट्रेचिंग को आप गर्दन कंधे और हिप्स पर भी कर सकते हैं।

    इस एक्सरसाइज के दौरान आप बैक एंड चेस्ट स्ट्रेचिंग, एकिंग हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच, स्टैंड लोवर बैक स्ट्रेच, एब्डामिनल फ़्लेक्स जैसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आप मानसून में पूरी तरह फिट रहेंगे।

    #3

    कोर ट्रेनिंग

    सिंगल लेग एब्डामिन प्रेस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को मोड़कर रखें।

    अब अपने कुल्हों को ऊपर की तरफ़ बिलकुल भी न उठाएँ। इसके बाद दाहिने पैर को मोड़कर ऊपर उठाएँ।

    इस दौरान अपने पैरों को 90 डिग्री में मोड़िए। अपने दाहिने हाथ को घुटने पर रखिए और पैरों को उठाने के बाद अपने हाथों से उन्हें पीछे की तरफ़ ढकेलिए।

    यह क्रिया दोनों हाथों और दोनों पैरों से कीजिए।

    जानकारी

    पॉलीमेट्रिक एक्सरसाइज

    इस एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर के ऊपरी और निचले भाग की नसों को ताक़त मिलती है। इसमें जंप, स्क्वैट्स, क्लैप पुश-अप्स, हाई स्पीड करते हैं। इन्हें करते समय चोट लगने से बचना चाहिए।

    #5

    बैलेंस एक्सरसाइज़

    संतुलन ठीक बनाए रखने वाली इस एक्सरसाइज में पैरों के संतुलन को बनाने की कोशिश करें। इसके लिए सबसे पहले एक पैर पर खड़े हो जाएँ और दूसरे पैर को घुटने पर रखें।

    हालाँकि, शुरुआत में एक पैर पर खड़े होने में थोड़ी परेशानी होगी, इसलिए किसी चीज़ के सहारे खड़े होने की कोशिश करें। यह क्रिया दोनों पैरों से करें।

    यह एक्सरसाइज भी आपको घर में रहकर फिट रहने में मदद कर सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    योग
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के कोलोराडो में इजरायल समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंककर जलाने की कोशिश, 6 लोग झुलसे  अमेरिका
    एलन मस्क ने एक्स पर लॉन्च किया एक्सचैट फीचर, मिलेगी बिटकॉइन-स्टाइल सुरक्षा एलन मस्क
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़, भूस्खलन से मचा हाहाकार; अगले 5 दिन नहीं मिलेगी राहत  मानसून
    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड

    मानसून

    चेन्नई की IT कंपनियों का कर्मचारियों को आदेश- पानी नहीं है, घर से काम करो चेन्नई
    जल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का ग्राम प्रधानों को पत्र, वर्षा जल संरक्षण का अनुरोध नरेंद्र मोदी
    मानसून में नहाने के पानी में मिलाएँ ये चीज़ें, दूर होंगी स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएँ स्वास्थ्य
    उत्तर प्रदेश: जल संकट के बीच बुंदेलखंड में दलितों को हैंडपंप छूने तक की इजाजत नहीं भारत की खबरें

    योग

    प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस और ईद की दी बधाई, प्रकृति को बताया परमेश्वर नरेंद्र मोदी
    रोज़ाना केवल 15 मिनट करें ये आसन, हप्तेभर में कम होगा निकला हुआ पेट स्वास्थ्य
    आज का इतिहास: 21 जून को मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानें इतिहास शिक्षा
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, 'योग सबका है और सब योग के हैं' भारत की खबरें

    स्वास्थ्य

    ऑफ़िस में काम के दबाव से तनाव? अपनाएँ ये उपाय, मूड रहेगा फ्रेश मानसिक स्वास्थ्य
    ऑफ़िस में दिनभर AC में बैठने से आप भी हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष: 45 की उम्र में भी ख़ुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार
    इन नियमों को अपनाकर कोई भी रह सकता है 100 साल तक स्वस्थ, आज ही अपनाएँ योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025