NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 21 जून को मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानें इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 21 जून को मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: 21 जून को मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 21, 2019
    08:09 am

    क्या है खबर?

    अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए।

    इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है।

    21 जून के इतिहास में ऐसी प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरुरी है। उसमें से एक है कि आज ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

    आइए जानें इतिहास।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    आज मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    योग की उत्पत्त‍ि भारत में ही हुई थी। योग भारत की प्राचीनतम खोजों में से एक है।

    योग की परंपरा लगभग 5000 साल पुरानी मानी जाती है।

    योग के लिए जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है।

    योग दिवस सबसे पहले साल 2015 में मनाया गया था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि आज के दिन उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है।

    थीम

    हर साल अलग थीम पर मनाया जाता है योग दिवस

    इसके साथ ही 21 जून को ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है।

    बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी।

    हर साल एक अलग थीम पर योग दिवस मनाया जाता है। 2015 में सद्भाव और शांति के लिए योग, 2016 में युवाओं को कनेक्ट करें, 2017 में स्वास्थ्य के लिए योग, 2018 में शांति के लिए योग थीम थी।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    मुल्दल सेना ने 21 जून, 1576 को हल्दीघाटी की लड़ाई में राणा प्रताप सिंह को परास्त कर दिया था।

    मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर 21 जून, 1768 को पहले अमेरिकी बने थे।

    ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर 'लिंकन्स इन' से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय 21 जून, 1862 को बने थे।

    कनाडाई संसद ने 21 जून, 1947 में एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया था।

    जानकारी

    बर्लिन पर हुई बमबारी

    बर्लिन पर 21 जून, 1944 को भाड़ी मात्रा में बमबारी की गई थी। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 21 जून, 1949 को हुई थी। मुस्तफा बुलेंट एसविट ने 21 जून, 1977 को तुर्की में सरकार का गठन किया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म 21 जून, 1905 को हुआ था।

    प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म 21 जून, 1912 को हुआ था।

    भारत की 14वीं लोकसभा के सदस्य पाटिल प्रकाशबापु वसंतदादा का जन्म 21 जून, 1947 को हुआ था।

    दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बननेवाली बेनजीर भुट्टो का जन्म 21 जून, 1953 को हुआ था।

    थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म 21 जून, 1967 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार निकोलो मैकियावेली का निधन 21 जून, 1527 को हुआ था।

    आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन 21 जून, 1932 को हुआ था।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन 21 जून, 1940 को हुआ था।

    इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का निधन 21 जून, 1970 को हुआ था।

    अमेरिकी गायक, गीतकार और गिटारवादक जॉन ली हुकर का निधन 21 जून, 2001 को हुआ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योग
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट EOS-09, हर मौसम में भेजेगा सटीक तस्वीरें  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    योग

    प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस और ईद की दी बधाई, प्रकृति को बताया परमेश्वर नरेंद्र मोदी
    रोज़ाना केवल 15 मिनट करें ये आसन, हप्तेभर में कम होगा निकला हुआ पेट स्वास्थ्य

    शिक्षा

    DU Entrance Exam 2019: जारी हुआ परीक्षा का पूरा शेड्यूल, यहां से देखें करियर
    अगर UPSC प्री परीक्षा नहीं पास कर पाए तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    12वीं के बाद माइक्रोबायोलॉजी में बनाएं करियर, संवारें अपना भविष्य करियर
    इन भारतीय CA महिलाओं ने बिजनेस वर्ल्ड में बनाया अपना अलग ही नाम, जानें करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025