LOADING...
जन्मदिन विशेष: 45 की उम्र में भी ख़ुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर

जन्मदिन विशेष: 45 की उम्र में भी ख़ुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर

Jun 25, 2019
01:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को कौन नहीं जानता है। 90 के दशक में इन्होंने बॉलीवुड पर राज किया। आज करिश्मा अपना 45वाँ जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा इस उम्र में भी ख़ूबसूरत और फिट दिखती हैं। आज वो लाइम लाइट से भले ही दूर हो गईं हों, लेकिन अभी भी फ़िटनेस को लेकर सजग रहती हैं। फिट रहने के लिए वो जिम जाने के साथ ही पौष्टिक डाइट भी लेती हैं। आइए आज जानें उनकी फ़िटनेस का राज।

फ़िटनेस

योग और स्विमिंग है फ़िटनेस का राज

करिश्मा के अनुसार, उन्हें जिम जाना ज़्यादा पसंद नहीं है। इसकी जगह वो फिट रहने के लिए योग करना पसंद करती हैं। करिश्मा सप्ताह में 3-4 दिन योग और एक्सरसाइज करती हैं। इससे वो पूरी तरह फिट रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा ने बताया था कि वो बचपन से ही स्वस्थ रही हैं। जब वो स्कूल में थीं, उसी समय से वो काफ़ी स्विमिंग करती थीं। आज भी जब उन्हें समय मिलता है, तो स्विमिंग ज़रूर करती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

योग करते हुए करिश्मा कपूर

जानकारी

लिफ़्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल

आज जहाँ ज़्यादातर लोग लिफ़्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं करिश्मा लिफ़्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करती हैं। उनका कहना है कि हर किसी को स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 2-3 बार सीढ़ियाँ चढ़नी-उतरनी चाहिए।

खानपान

भरपूर पानी और दिन में 6-7 मील

करिश्मा दिन में कम से कम 8-9 गिलास रोज़ाना पानी पीती हैं। इससे शरीर के ज़हरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर भी हाईड्रेट रहता है। उनका कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को भरपूर पानी पीना चाहिए। करिश्मा एक बार में भरपेट खाने की बजाय 2-2 घंटे के अंतराल पर दिनभर में 6-7 मील्स लेती हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरीके से उन्होंने बेटे के जन्म के समय आसानी से 25 किलो वजन कम किया था।

जानकारी

चॉकलेट की दीवानी हैं करिश्मा

करिश्मा को चॉकलेट बहुत पसंद है। करिश्मा बताती हैं कि उन्हें जो भी चीज़ पसंद होती है, वो उसे खाती हैं। खाने-पीने के मामले में मन मानकर रखने से वजन बढ़ने लगता है। करिश्मा सीमित मात्रा में चॉकलेट के साथ ही कार्ब्स भी खाती हैं।

डाइट

करिश्मा का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

करिश्मा ब्रेकफास्ट में कभी-कभी ओटमील या एग व्हाइट लेती हैं। इसके अलावा लंच में वो फलों और सब्ज़ियों का सलाद खाती हैं। इससे उन्हें ज़रूरी विटामिंस, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट मिलता है। वहीं, करिश्मा वजन घटाने के दौरान डिनर में रोज़ाना फिश करी और चावल खाती थी। करिश्मा का कहना है कि सही पोर्शन में, सही मात्रा में और सही तरीके से खाया गया कार्ब्स सेहत को नुकसान नहीं पहुँचाता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

करिश्मा का ब्रेकफास्ट