
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस और ईद की दी बधाई, प्रकृति को बताया परमेश्वर
क्या है खबर?
आज 5 जून के दिन पूरी दुनिया ईद के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस भी मना रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए धरती को माता के समान बताया और इसे स्वच्छ रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी डाला, जिसमें वह प्रकृति और भारतीय परंपरा के बारे में अपने विचार प्रकट कर रहे हैं।
इसमें उन्हें खूबसूरत प्राकृतिक जगहों का भ्रमण करते हुए देखा जा सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस
क्यों बनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस?
पर्यावरण के संरक्षण और उसको नुकसान न पहुंचाने वाली जीवनशैली के महत्व का प्रचार करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस बनाया जाता है।
इसकी शुरूआत 1972 में हुई थी और तब से इसने पर्यावरण के संरक्षण की जरूरत पर बहुत जोर दिया है।
इस साल इसकी थीम वायु प्रदूषण है, जिसके कारण पूरी दुनिया में लगभग 70 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। इनमें से 40 लाख मौतें एशिया-पैसिफिक इलाके में होती हैं।
ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, प्रकृति के साथ सद्भभाव से होगा बेहतर भविष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा, "हमारा ग्रह और पर्यावरण ऐसी चीज है, जिसे हमें साथ मिलकर संजोना चाहिए। आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन, हम एक स्वच्छ ग्रह के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने से हमारा भविष्य बेहतर होगा।"
ट्वीट से साथ डाले गए वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भारतीय परंपरा और संस्कृति के प्रकृति से जुड़ाव के बारे में बता रहे हैं।
वीडियो
भारतीय परंपरा और प्रकृति के रिश्ते पर दिया जोर
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं, "हम उस परंपरा में पले हैं, उन नीति, नियम और बंधनों में पले-बढ़े लोग हैं, जहां प्रकृति को परमेश्वर के रूप में माना गया है। जहां पर प्रकृति की पूजा को सार्थक माना गया है और जहां पर प्रकृति की रक्षा को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा गया है।"
वह आगे कह रहे हैं कि हमें प्रकृति के साथ सदभाव के साथ और जुड़ कर रहना है
ट्विटर पोस्ट
मोदी ने धरती को बताया मां
माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
Our Planet and Environment is something we all cherish greatly. Today on #WorldEnvironmentDay, we reiterate our commitment to ensure a cleaner planet.
Living in harmony with nature will lead to a better future. pic.twitter.com/3V7yLD3d8U
जानकारी
अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की बात कही। बता दें कि पिछले साल भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी, जबकि इस बार ये अधिकार चीन को प्राप्त हुआ है।
ईद-उल-फितर
विशेष तरीके से दी ईद की बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए देशवासियों को ईद की बधाई भी दी।
उन्होंने ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी ट्वीट की, जिसमें अंग्रेजी और उर्दू दोनों भाषाओं में शुभकामनाएं लिखी हुई हैं।
तस्वीरों में लिखा है, "ईद-उल-फितर के पवित्र मौके पर सभी को शुभकामनाएं। यह खास दिन हमारे समाज में सद्भाव, करुणा और शांति की भावना को उज्जवल करे। सभी को खुशियां प्राप्त हों।"
पूरे देश में ईद धूमधाम और शांतिपूर्वक तरीके से मनाई जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
अंग्रेजी और उर्दू में ईद की बधाई
Have a blessed Id-ul-Fitr. pic.twitter.com/71R9GMW3Tf
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
जानकारी
योग दिवस की तैयारियां भी शुरू
प्रधानमंत्री मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए सभी से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। उन्होंने योग को बेहद लाभदायक बताया।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री ने बताया, कैसे होता है त्रिकोणासन
On 21st June, we will mark #YogaDay2019.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2019
I urge you all to make Yoga an integral part of your life and also inspire others to do the same.
The benefits of Yoga are tremendous.
Here is a video on Trikonasana. pic.twitter.com/YDB6T3rw1d