खरबूजा खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, निकलेगा मीठा
क्या है खबर?
खरबूजा गर्मियों में आने वाला एक रसीला फल है, जिसकी बाजार में कई किस्में आती हैं, इसलिए लोगों के लिए सही खरबूजे का चयन करना मुश्किल होता है।
कई लोग खरबूजा खरीदते समय सिर्फ इसके आकार पर ही ध्यान देते हैं और बिना सोचे-समझे इसे खरीद लेते हैं।
ऐसा करने पर कई बार खरबूजा अंदर से कच्चा और बेस्वाद निकल आता है। अगर आप पका और मीठा खरबूजा खरीदना चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें।
#1
खरबूजे की महक पर ध्यान देना भी है जरूरी
जब भी आप खरबूजा खरीदने जाए तो इसकी खुशबू पर खास ध्यान दें।
दरअसल, बाजार में कुछ ऐसे खरबूजे भी आते हैं, जिनमें आर्टिफिशियल महक शामिल होती है और इनके सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप ऐसे खरबूजे को खरीदने से बचें। वहीं, हल्की महक वाले खरबूजे को भी न खरीदें।
आपको ऐसा खरबूजा खरीदना चाहिए, जिसमें से तेज मिठास की खुशबू आ रही हो।
#2
खरबूजे का रंग देखें
खरबूजे की महक के साथ इसके रंग पर भी ध्या देना जरूरी है।ऐसा खरबूजा बिल्कुल भी न खरीदें, जो गहरे हरे रंग का हो क्योंकि ऐसा खरबूजा कच्चा निकल सकता है।
अगर आपको अच्छा पका हुआ और मीठा खरबूजा चाहिए तो आपको हमेशा हल्के हरे रंग या फिर गहरे पीले रंग का ही खरबूजा खरीदना चाहिए।
इसी के साथ अगर खरबूजे पर क्रीम रंग की धारियां होती हैं तो उसकी मिठास बेमिसाल होगी। ऐसे खरबूजे को खरीदना अच्छा रहेगा।
#3
वजन जरूर नापें
अममून लोगों को यह लगता है कि अच्छा खरबूजा वही है, जो वजन में हल्का और आकार में बड़ा हो, जबकि ऐसा नहीं है।
आकार में छोटे खरबूजे भी अच्छे और मीठे हो सकते हैं, लेकिन इनका वजन कम नहीं अधिक होना चाहिए।
इसलिए जब भी खरबूजा खरीदें तो दोनों हाथों में अलग-अलग खरबूजे लेकर उनका वजन नापें और फिर जो अधिक वजनदार हो उसे ही खरीदें।
#4
इस तरह का खरबूजा खरीदने से बचें
अगर किसी खरबूजे से पानी रिस रहा हो तो उसे न खरीदें क्योंकि ऐसा खरबूजा खराब निकल सकता है।
इसी के साथ अगर खरबूजे में काले दाग-धब्बे हों या फिर छेद हों तो उसे भी खरीदने से बचें।
वहीं, अगर खरबूजा आकार में अधिक बड़ा हो तो उसे भी न खरीदें क्योंकि ऐसा खरबूजे आर्टिफीशियल फार्मिंग से तैयार किया जाता है। इसमें न तो स्वाद होता है और न ही यह स्वास्थ्यवर्धक होता।