Loading...
अपनी भौहों पर लगाएं अरंडी का तेल, बनेंगी घनी और मिलेंगे ये लाभ 

अपनी भौहों पर लगाएं अरंडी का तेल, बनेंगी घनी और मिलेंगे ये लाभ 

लेखन सयाली
May 19, 2024
04:40 pm

क्या है खबर?

इन दिनों महिलाओं को घनी भौहें पसंद आने लगी हैं, जिन्हें पाने के लिए वे कई उत्पाद इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, आप प्राकृतिक तरीके से अपनी भौहों को घना बनाने के लिए अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। अपने पौष्टिक गुणों के लिए जाना जाने वाला यह तेल भौंहों के विकास को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ रखने का एक कारगर नुस्खा है। आप अपनी त्वचा की देखभाल में इसे शामिल करके भौहों को ये फायदे पहुंचा सकती हैं।

#1

भौहों के बालों को पहुंचाता है पोषण 

अरंडी का तेल विटामिन E, ओमेगा-9, ओमेगा-6 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह भौहों के बालों के रोमछिद्रों को पोषण देने के लिए सहायक साबित हो सकता है।

अरंडी के तेल को भौंहों पर लगाने से यह रोम छिद्रों में गहराई से प्रवेश करता है, जिससे बाल जड़ों से स्वस्थ और मजबूत बन जाते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल भौहों को स्वस्थ रखने और टूटने से बचाने में मदद करता है।

#2

रक्त संचार को करता है उत्तेजित 

भौहों पर अरंडी के तेल की मालिश करने से न केवल जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि भौहों के आस-पास रक्त संचार भी बढ़ता है। बालों के रोमछिद्रों में बेहतर खून का प्रवाह पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा देता है।

इसकी मदद से भौंहों का संपूर्ण विकास बढ़ता है। इसके अलावा यह भौहों के आसपास की त्वचा को स्वस्थ बनाने में योगदान देता है, जिससे वर अधिक सुंदर दिखती हैं।

ADVERTISEMENT

#3

भौहों के बाल होते हैं मॉइस्टराइज 

भौहों में नमी की कमी होने से उनके टूटने का खतरा रहता है और वे जल्दी नहीं बढ़तीं। एक अध्ययन के अनुसार, अरंडी का तेल अपनी रिसिनोलिक एसिड सामग्री के कारण ह्यूमेक्टेंट के रूप में अत्यधिक प्रभावी है।

इसका मतलब है कि यह बालों को हाइड्रेट करता है और नमी बनाए रखने में मदद करता है। अरंडी का तेल एक प्राकृतिक इमोलिएंट के रूप में काम करके नमी को बनाए रखता है और भौहों को शुष्क होने से बचाता है।

ADVERTISEMENT

#4

मिलती हैं घनी भौहें 

अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड नामक पोषक तत्व मौजूद होता है। यह तत्व भौहों को घना बनाने में सहायता करता है।

साथ ही इसके नियमित उपयोग से आप भौहों के बालों का झड़ना भी रोक सकती हैं। इसके अलावा, अपनी भौहों पर अरंडी का तेल लगाने से मौजूदा बालों को नमी देकर चमकदार और आकर्षक भी बनाया जा सकता है।

आप अपनी भौहों को घर पर ही सही शेप देने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

#5

भौहों के बालों का झड़ना होता है कम

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि अरंडी का तेल पलकों और भौहों के बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकता है। 2015 के एक अध्ययन से पता चला है कि अरंडी के तेल में ऐसे गुण होते हैं, जो बालों के झड़ने को रोक सकते हैं।

इस शोध से संकेत मिलता है कि अरंडी के तेल का उपयोग प्रोस्टाग्लैंडिंस को संतुलित करता है, जो बालों के विकास को रोकने वाला हॉर्मोन है।

ADVERTISEMENT