NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सेब के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन जरूर करें ट्राई, जानें रेसिपी
    अगली खबर
    सेब के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन जरूर करें ट्राई, जानें रेसिपी
    हर साल 21 अक्टूबर को अमेरिका में राष्ट्रीय सेब दिवस मनाया जाता है

    सेब के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन जरूर करें ट्राई, जानें रेसिपी

    लेखन गौसिया
    Oct 21, 2022
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    21 अक्टूबर का दिन अमेरिका में राष्ट्रीय सेब दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    यह फल बहुत ही गुणकारी और फायदेमंद होता है और बेहतर स्वास्थ्य के डॉक्टर्स भी सेब खाने की सलाह देते हैं।

    सेब का इस्तेमाल आप अन्य व्यंजन और ड्रिंक्स में भी कर सकते हैं।

    आइए आज आपको सेब से जुड़ी पांच आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको जरूर आजमाना चाहिए।

    #1

    सेब का माल पुआ

    सेब का माल पुआ बनाने के लिए सबसे पहले सिरका, नमक, तेल, आटा और अंडे को एक साथ अच्छे से मिलाकर इसमें थोड़ा पानी, चीनी, दालचीनी और कॉर्नफ्लोर डालें और इसका आटा गूंथ लें।

    अब आटे को चौकोर आकार में बेल लें और इसकी सतह पर सेब, नींबू का रस, मक्खन और चीनी का मिश्रण फैला लें। इसके बाद आटे को रोल करके उसे बेक करें।

    अब इसके क्रस्ट पर शहद और मक्खन लगाकर दोबारा बेक करें और फिर परोसें।

    #2

    सेब की खीर

    सेब की खीर बनाने के लिए दूध को गाढ़ा होने तक उबाल लें और एक दूसरे पैन में कद्दूकस किए हुए कुछ सेबों को घी में भून लें।

    अब सेब को गाढ़े दूध में डालकर मिला लें और इसमें चीनी डालें। फिर इसे और गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं।

    इसके बाद अपने मनपसंद मेवे डालकर खीर को पांच मिनट और पकाएं।

    अब इसे ठंडा होने दें और फिर कटोरी में निकालकर बारीक कटे मेवे से गार्निश करके खाएं।

    #3

    एप्पल आइस्ड टी

    इसे बनाने के लिए पानी में पुदीने की पत्तियां, चायपत्ती और चीनी डालकर इसे कुछ मिनट तक उबाल लें।

    इसके बाद एक जग में पानी को छान लें। पानी ठंडा होने के बाद एक गिलास में डालकर उसमें बर्फ के टुकड़े और कुछ पुदीने की पत्तियां डालें।

    अब इसमें 10 टी बैग मिलाएं और फिर आधा कप सेब का रस या सोडा भी इसमें डाल दें। आखिर में इसमें थोड़ा नींबू का रस डालकर सर्व करें।

    #4

    सेब की जलेबी

    सबसे पहले गैस पर पानी और चीनी का घोल तैयार कर लें और फिर पांच मिनट अलग रखने के बाद इसमें मैदा और तेल की कुछ बूंदे डालकर बैटर तैयार कर लीजिए।

    अब चाशनी तैयार करके उसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और कुछ मिनट उबाल लें।

    इसके बाद कटे हुए सेब को मैदे वाले मिश्रण में डिप करके तेल में सुनहरा होने तक तलें और फिर दो मिनट तक चाशनी में डालकर निकाल लें और सर्व करें।

    #5

    सेब का जैम

    जैम बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

    अब पैन में पानी के साथ सेब के टुकड़े डालकर इसे ढककर नरम होने तक उबालें। इसके बाद सेब को अच्छे से मैश कर लें और इसमें पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।

    अब इस मिश्रण को दोबारा पकने दें और थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते रहिए।

    इसके बाद जब सेब का जैम ठंडा हो जाए तो इसे कांच के जार में भरकर रख लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है चमेली, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
    क्या है कपिंग थेरेपी और यह क्यों हो रही लोकप्रिय? विशेषज्ञ से जानें फायदे और नुकसान मिस्र
    स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है शतावरी, जानिए इसके स्वास्थ्यवर्धक फायदे आयुर्वेद
    बालों की सही देखभाल के लिए पता होना चाहिए उनका प्रकार, जानिए कैसे हैं आपके बाल लाइफस्टाइल

    खान-पान

    अमचूर के बिना अधूरा है इन व्यंजनों का स्वाद, जानिए इनकी रेसिपी दक्षिण भारत
    नवरात्रि 2022: उपवास से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातें आयुर्वेद
    कुछ ही मिनटों में बनाएं अजवाइन के इस्तेमाल से बने ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी स्वास्थ्य
    दुर्गा पूजा के दौरान ट्राई करें ये 5 बंगाली व्यंजन, आसान है इनकी रेेसिपी लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    घर पर खाने के साथ खाएं ये पांच तरह के कुरकुरे और जायकेदार पापड़, जानें रेसिपी खान-पान
    हाथों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 तरह की नेल पेंट फैशन टिप्स
    बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके स्वास्थ्य
    लद्दाख के पांच प्रमुख ट्रेकिंग ट्रेल्स, मौका मिलते ही जरूर करें इनकी यात्रा ट्रेवल टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025