NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / आजाद भारत का पहला आम बजट किसने पेश किया था?
    देश

    आजाद भारत का पहला आम बजट किसने पेश किया था?

    आजाद भारत का पहला आम बजट किसने पेश किया था?
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 27, 2020, 04:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आजाद भारत का पहला आम बजट किसने पेश किया था?

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने की पहली तारीख को बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा। बजट पेश होने की तारीख कुछ ही दिन दूर है। इस मौके पर हम आपको आजाद भारत के पहले बजट के बारे में कुछ अहम जानकारी देने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको भारत के गणतंत्र बनने के बाद पेश हुए पहले बजट के बारे में बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।

    आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया था?

    15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजी राज से आजाद होने के बाद 26 नवंबर, 1947 को भारत का पहला बजट पेश हुआ था। यह बजट तत्कालीन नेहरू सरकार में वित्त मंत्री आरके सन्मुखम चेट्टी ने पेश किया था। आजाद देश का यह पहला बजट 15 अगस्त, 1947 से लेकर 31 मार्च, 1948 तक के समय के लिए पेश किया गया था। साढ़े सात महीने के लिए पेश किए इस बजट का अनुमान 171.15 करोड़ रुपये रखा गया था।

    ये थे चेट्टी के पहले शब्द

    बजट पेश करने के लिए उठे चेट्टी ने कहा, "मैं आजाद भारत का पहला बजट पेश करने के लिए खड़ा हुआ हूं। इसे एक ऐतिहासिक मौके के रूप में याद किया जायेगा और यह दुर्लभ संयोग वित्त मंत्री होने के नाते मेरे हिस्से में आया है।" पेशे से वकील, अर्थशास्त्री, उद्योगपति और राजनेता चेट्टी 1933 से लेकर 1935 तक भारत की सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के प्रमुख और 1935 से लेकर 1941 तक कोच्चि के दीवान रह चुके थे।

    पहले बजट में सुरक्षा सेवाओं के रखे गए 93 करोड़ रुपये

    1947-1948 के वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 26.24 करोड़ रुपये था। इस साल का अनुमानित व्यय 197.29 करोड़ रखा गया था। कुल खर्च में से 92.74 करोड़ रुपये सुरक्षा सेवाओं के लिए रखे गए थे। अलग-अलग प्रांतो को ग्रांट देने के लिए 20.39 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वहीं लगभग 27 करोड़ रुपये राजस्व कमाने वाले विभागों और योजनाओं के लिए दिए गए थे।

    गणतंत्र भारत के पहले बजट की क्या खास बात थी?

    26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के बाद भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बन गया। संविधान लागू होने के बाद 28 फरवरी, 1951 को तत्कालीन वित्त मंत्री चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख ने यह बजट पेश किया था। इस बजट में योजना आयोग की घोषणा की गई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इसका प्रमुख बनाया गया था। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसे योजना आयोग को नीति आयोग से बदला दिया है।

    अविभाजित भारत का पहला बजट किसने तैयार किया था?

    अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान 1860 में भारत का पहला बजट तैयार किया गया था। इसे जेम्स विल्सन ने तैयार किया था। विल्सन स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और मशहूर पत्रिका द इकॉनोमिस्ट के संस्थापक थे। विल्सन अविभाजित भारत में वाइसरॉय लॉर्ड कनिंग की परिषद में वित्त सदस्य थे। 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजी सरकार के खर्च काफी बढ़ गए थे। इसके बाद 1859 में विल्सन को भारत बुलाया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नीति आयोग
    बजट
    निर्मला सीतारमण

    नीति आयोग

    छात्रों से मारपीट से लेकर 'देश विरोधी' नारे लगने तक, कब-कब चर्चा में रही JNU? दिल्ली
    INX मीडिया केस: पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से चिंतित पूर्व नौकरशाहों का प्रधानमंत्री को खत कार्ति चिदंबरम
    नीति आयोग स्कूल एजुकेशन क्वॉलिटी इंडेक्स: सबसे पीछे उत्तर प्रदेश, पहले स्थान पर है ये राज्य दिल्ली
    पिछली सरकारों ने डाली मजबूत नींव, इसलिए संभव है 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था- प्रणब मुखर्जी नरेंद्र मोदी

    बजट

    आधुनिक कृषि बाजार खोलने के लिए दिए गए फंड का मात्र 0.5% हुआ इस्तेमाल भारत की खबरें
    वैश्विक विकास में 80 प्रतिशत गिरावट भारत के कारण- IMF मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ भारत की खबरें
    विश्व पंचायत UN में नकदी संकट, अक्टूबर के अंत तक खत्म हो सकता है सारा धन संयुक्त राष्ट्र
    त्यौहारों के दौरान पैसे बचाने के लिए अपनाएँ ये पाँच आसान उपाय व्यवसाय

    निर्मला सीतारमण

    अदनान सामी और तस्लीमा नसरीन का उदाहरण देकर बोलीं सीतारमण- मुस्लिम विरोधी नहीं है नागरिकता कानून पाकिस्तान समाचार
    नोटों पर लक्ष्मी की फोटो छपने से सुधर सकती है रुपये की स्थिति- स्वामी भारतीय जनता पार्टी
    JNU के वो पूर्व छात्र जिन्होंने विश्व पटल पर लहराया सफलता का परचम दिल्ली
    JNU हिंसा: मोदी सरकार के बड़े मंत्रियों से लेकर कारोबारी जगत तक, जानें किसने क्या कहा दिल्ली पुलिस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023