NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / श्रद्धा हत्याकांड: क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट से कैसे अलग है इसकी प्रक्रिया?
    देश

    श्रद्धा हत्याकांड: क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट से कैसे अलग है इसकी प्रक्रिया?

    श्रद्धा हत्याकांड: क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट से कैसे अलग है इसकी प्रक्रिया?
    लेखन सकुल गर्ग
    संपादन मुकुल तोमर
    Nov 21, 2022, 08:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    श्रद्धा हत्याकांड: क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट से कैसे अलग है इसकी प्रक्रिया?
    पॉलीग्राफ टेस्ट का इस्तेमाल जटिल मामलों में किया जाता है

    दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का फिलहाल नार्को टेस्ट नहीं किया जाएगा। उसका आज नार्को टेस्ट होना था। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) ने बताया कि नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा जिसके लिए कोर्ट की अनुमति की आवश्यकता होगी। आइए आपको बताते हैं कि पॉलीग्राफ टेस्ट क्या होता है और इसकी प्रक्रिया नार्को टेस्ट से कैसे अलग है।

    आखिर क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट?

    पॉलीग्राफ टेस्ट को आम बोलचाल में 'लाई डिटेक्टर टेस्ट' के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति द्वारा बोले जा रहे झूठ को पकड़ने के लिए होता है। टेस्ट में आरोपी से कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब देने पर उसके शरीर में होने वाली हलचल और गतिविधियों के आधार पर एक विशेष मशीन पर ग्राफ बनते हैं। इन्हें पॉलीग्राफ कहा जाता है और इससे पता चलता है कि आरोपी सच बोल रहा है या झूठ।

    कैसे किया जाता है पॉलीग्राफ टेस्ट?

    पॉलीग्राफ टेस्ट करने के लिए आरोपी व्यक्ति के हाथों और उंगलियों समेत कुछ अंगों को तारों या नलियों की मदद से मशीन से जोड़ा जाता है। इसके बाद आरोपी के किसी सवाल का जवाब देने पर ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और हार्ट बीट आदि को मशीन में ग्राफ के माध्यम से रिकॉर्ड किया जाता है। झूठ बोलने पर व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों में बदलाव होता है, जबकि सच बोलने की स्थिति में गतिविधियां सामान्य रहती हैं।

    कितना कारगर है पॉलीग्राफ टेस्ट?

    विशेषज्ञों की मानें तो पॉलीग्राफ टेस्ट को अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता। लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान पहले आसान प्रश्न पूछते हैं जिनका आरोपी सच उत्तर देता है। इसके बाद धीरे-धीरे कठिन सवाल पूछे जाते हैं और कठिन सवालों पर आरोपी की शारीरिक गतिविधियों में बदलाव होता है। हालांकि कई शातिर किस्म के अपराधी अभ्यास के जरिए अपने शरीर की गतिविधियों को नियंत्रण रखकर इस टेस्ट से बच भी निकलते हैं।

    नार्को टेस्ट से कैसे अलग है पॉलीग्राफ टेस्ट?

    किसी आरोपी से सच उगलवाने के लिए सामान्य तौर पर नार्को टेस्ट कराया जाता है, जोकि पॉलीग्राफ टेस्ट से काफी अलग है। नार्को टेस्ट में आरोपी को इंजेक्शन के जरिए सोडियम पेंटोथॉल समेत कई केमिकल दिए जाते हैं जिनसे व्यक्ति अचेत अवस्था में चला जाता है और उसकी झूठ गढ़ने की क्षमता समाप्त हो जाती है। नार्को टेस्ट में आरोपी से बेहोशी की हालत में सवाल किए जाते हैं, जबकि पॉलीग्राफ टेस्ट में कोई इंजेक्शन नहीं लगाया जाता है।

    क्या है श्रद्धा हत्याकांड?

    दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 26 वर्षीय श्रद्धा के लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला पर उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। जांच में सामने आया है कि आफताब ने शादी का दबाव बनाने पर मई में श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रीज में रख दिए। इन टुकड़ों को उसने 18 दिन तक अंधेरे में अलग-अलग जगहों पर महरौली के जंगलों में फेंका।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    गौतम अडाणी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर, शेयरों में गिरावट जारी गौतम अडाणी
    प्योर EV ने लॉन्च की भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक इकोड्रिफ्ट, कीमत एक लाख रुपये   इलेक्ट्रिक वाहन
    बजट सत्र: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अपना पहला अभिभाषण, कहा- निडर है सरकार द्रौपदी मुर्मू
    ऋषभ पंत के स्वास्थ्य को लेकर आई जानकारी, इसी सप्ताह अस्पताल से मिलेगी छुट्टी  ऋषभ पंत

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली
    दिल्ली: महिपालपुर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जाने वाली सड़क धंसी, यातायात प्रभावित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    दिल्ली: फ्लाईओवर पर 4 स्कूल बस समेत 7 वाहन आपस में टकराए, 25 बच्चे घायल दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली-NCR में आज भी बारिश की संभावना, पारा और गिरेगा भारतीय मौसम विभाग
    'बीटिंग रिट्रीट' के साथ खत्म हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, बारिश के चलते नहीं हुआ ड्रोन शो गणतंत्र दिवस
    दिल्ली-NCR में खालिस्तानी स्लीपर सेल्स सक्रिय, कर सकते हैं बड़ा हमला- खुफिया अलर्ट दिल्ली पुलिस
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार तिहाड़ जेल

    #NewsBytesExplainer

    क्या है ताइवान का मुद्दा, जिसे लेकर अमेरिकी जनरल ने जताई चीन-अमेरिका युद्ध की आशंका? अमेरिका
    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? इजरायल
    क्या है सिंधु जल संधि, जिसे लेकर भारत ने पाकिस्तान को भेजा नोटिस? सिंधु जल संधि
    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023