NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: बेंगलुरू जा रहे इंडिगो के विमान में आग के बाद टला टेक-ऑफ, सभी यात्री सुरक्षित
    अगली खबर
    दिल्ली: बेंगलुरू जा रहे इंडिगो के विमान में आग के बाद टला टेक-ऑफ, सभी यात्री सुरक्षित
    दिल्ली से टेक-ऑफ से पहले विमान के इंजन में लगी आग

    दिल्ली: बेंगलुरू जा रहे इंडिगो के विमान में आग के बाद टला टेक-ऑफ, सभी यात्री सुरक्षित

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 29, 2022
    08:38 am

    क्या है खबर?

    शुक्रवार रात को दिल्ली से बेंगलुरू के लिए उड़ान भर रहे एक विमान को इंजन में आग लगने के बाद रोक लिया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टेक-ऑफ के दौरान इंडिगो के विमान के एक इंजन से चिंगारियां निकलते देखी गईं।

    इसके बाद विमान को सुरक्षित तरीके से रोककर इसमें सवार 177 यात्रियों और सात चालकदल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    बयान

    विमान ने रनवे पर दौड़ना शुरू ही किया था- शर्मा

    हवाई अड्डे की DCP तनु शर्मा ने बताया कि रात करीब 10:08 बजे हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम में CISF ने फोन कर दिल्ली से बेंगलुरू जा रही फ्लाइट नंबर 6E2131 के इंजन में आग लगने की जानकारी दी। इस विमान में कुल 184 लोग सवार थे।

    उन्होंने बताया कि विमान ने रनवे पर दौड़ना शुरू ही किया था, तभी इसमें चिंगारियां देखी गईं। इसके बाद विमान को रोककर इसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    जानकारी

    विमान में सवार यात्री ने दी जानकारी

    विमान में सवार एक महिला यात्री ने इंजन से निकलती चिंगारियों का वीडियो शेयर किया था।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगती है। टेक-ऑफ रोल के दौरान इंजन में कुछ खराबी आ गई। बाद में टेक-ऑफ को टालकर विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

    एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को दूसरे विमानों से बेंगलुरू भेजा जा रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये वीडियो

    दिल्ली-बेंगलुरू जा रही इंडिगो फ्लाइट में चिंगारी देखी गई। जिसके बाद फ्लाइट को रोका गया pic.twitter.com/rfKPFBPqNm

    — Nigar Parveen (@NigarNawab) October 28, 2022

    बयान

    कंपनी ने जारी किया यह बयान

    इस घटना के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाले विमान में तकनीकी खामी आ गई, जिसके बाद पायलट ने टेक-ऑफ को टाल दिया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।

    सूत्रों का कहना है कि इस विमान के पीछे स्पाइसजेट का विमान उड़ान के लिए तैयार था, जिसके पायलट ने इंडिगो के विमान से निकलती चिंगारियों को देखकर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी जानकारी दी थी।

    जानकारी

    यात्रियों ने क्या बताया?

    विमान में सवार एक महिला ने NDTV से बात करते हुए बताया कि टेक-ऑफ से 5-7 सेकंड पहले उन्होंने इंजन से चिंगारियां निकलते देखी और जल्द ही ये आग में बदल गईं।

    उन्होंने बताया कि टेक-ऑफ से 5-7 सेकंड पहले पायलट ने ब्रेक लगाए। करीब 11 बजे तक सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पार्किंग क्षेत्र में ले जाकर आग को तुरंत बुझा दिया गया था। शुरुआत में सब घबरा गए थे, लेकिन चालकदल के सदस्यों ने हौसला बढ़ाया।

    पुरानी घटना

    इंडिगो विमान ने कराची में की थी आपात लैंडिंग

    जुलाई में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खामी के कारण पाकिस्तान के कराची में आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।

    इसके बाद इंडिगो ने बयान जारी करते हुए कहा था कि एहतियात के तौर पर विमान की कराची में लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    सूत्रों ने बताया कि उड़ान के दौरान पायलट को दाएं इंजन में कोई तकनीकी खराबी नजर आई थी, जिसके बाद लैंडिंग की गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडिगो
    दिल्ली
    बेंगलुरु
    स्पाइसजेट

    ताज़ा खबरें

    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा
    ट्रंप ने किया 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा प्रणाली का एलान, अंतरिक्ष में तैनात होंगे अमेरिकी हथियार  अमेरिका
    रॉयल एनफील्ड की 250cc बाइक्स में मिलेगा हाइब्रिड इंजन, इस कंपनी से चल रही वार्ता रॉयल एनफील्ड बाइक
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर छाईं जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों को याद आईं श्रीदेवी  जाह्नवी कपूर

    इंडिगो

    संसदीय समिति ने बताया- इंडिगो सबसे खराब एयरलाइन, एयर इंडिया की लगेज पॉलिसी सबसे अच्छी एयर इंडिया
    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    IRCTC दे रहा थाईलैंड की यात्रा का बेहतरीन ऑफ़र, जानें किराया और अन्य मुख्य बातें चेन्नई
    बारिश में फंसी फ्लाइट में यात्रियों को जबरन विमान में गुजारनी पड़ी रात, DGCA करेगा जांच मुंबई

    दिल्ली

    मुंबई: इंडिगो की उड़ान में बम की सूचना से खलबली, बढ़ाई गई हवाई अड्डे की सुरक्षा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
    चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना, भारतीय वायुसेना ने तैनात किए लड़ाकू विमान चीन समाचार
    दिल्ली: अमीर बनने के लिए 'नर बलि' के नाम पर 6 वर्षीय मासूम की हत्या दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: उपराज्यपाल ने बिजली सब्सिडी की जांच का दिया आदेश, केजरीवाल ने किया पलटवार आम आदमी पार्टी समाचार

    बेंगलुरु

    हेलीकॉप्टर हादसा: अब कैसी है एकमात्र जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत? तमिलनाडु
    बेंगलुरू: आत्महत्या रोकने के लिए IISc के कमरों की छतों से हटाए जा रहे पंखे आत्महत्या
    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के हिंदुओं की 'घर वापसी' वाले बयान पर छिड़ा विवाद, दी सफाई कर्नाटक
    बेंगलुरू: पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन ने खुदकुशी की कर्नाटक

    स्पाइसजेट

    इथोपिया हादसा: भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगी रोक भारत की खबरें
    स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल दिल्ली
    भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे भोपाल
    एयरलाइन्स के प्रतिबंधित यात्रियों के रेल में सफर करने पर भी लग सकती है रोक इंडिगो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025