NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के साथ 250 फ्लैट में शिफ्ट होंगे रोहिंग्या शरणार्थी
    अगली खबर
    दिल्ली: बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के साथ 250 फ्लैट में शिफ्ट होंगे रोहिंग्या शरणार्थी
    दिल्ली के 250 फ्लैट में शिफ्ट होंगे रोहिंग्या शरणार्थी।

    दिल्ली: बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के साथ 250 फ्लैट में शिफ्ट होंगे रोहिंग्या शरणार्थी

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 17, 2022
    01:10 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार ने दिल्ली में लंबे समय से रह रहे करीब 1,100 रोहिंग्या शरणार्थियों को टेंट से निकालकर फ्लैट में शिफ्ट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    जल्द ही उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं और 24 घंटे सुरक्षा के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के 250 फ्लैट में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी पुष्टि करते हुए सरकर के इस निर्णय को बड़ा ही ऐतिहासिक फैसला करार दिया है।

    ट्वीट

    भारत ने किया शरण मांगने वालों का स्वागत- पुरी

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, 'भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में बने EWS फ्लैट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। वहां उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं, UNHCR पहचान पत्र और 24 घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।'

    सरकार के इस फैलसे के बाद दिल्ली के रोहिंग्या शरणार्थियों का जीवन पूरी तरह बदल जाएगा।

    हमला

    केंद्रीय मंत्री पुरी ने बोला शरणार्थी नीति का विरोध करने वालों पर हमला

    केंद्रीय मंत्री पुरी ने देश की शरणार्थी नीति का विरोध करने वालों पर भी हमला बोला है।

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'जिन लोगों ने भारत की शरणार्थी नीति को जानबूझकर नागरिका संशोधन कानून (CAA) से जोड़ते हुए अफवाह फैलाने का प्रयास किया, वो अब सरकार के इस फैसले से निराश होगे।'

    उन्होंने लिखा, 'भारत रिफ्यूजी कन्वेंशन 1951 का सम्मान करता है और सभी को जाति, धर्म की परवाह किए बिना शरण देता है।'

    बैठक

    दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद लिया निर्णय

    सरकार ने यह निर्णय दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार के अधिकारियों, पुलिस और गृह मंत्रालय के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया है। बैठक जुलाई के आखिरी सप्ताह में हुई थी।

    इसमें दिल्ली सरकार ने कहा कि मदरपुर खादर (रोहिंग्याओं के रहने का स्थान) में आग लगने के बाद वह रोहिंग्याओं के टेंट के लिए हर महीने 7 लाख रुपए खर्च कर रही है। ऐसे में उन्हें फ्लैट में शिफ्ट किया जा सकता है।

    बयान

    रोहिंग्या शरणार्थियों को दिए जाएंगे 250 फ्लैट

    दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन रोहिंग्या शर्णार्थियों को जल्द ही दिल्ली के बाहरी इलाके बक्करवाला गांव में EWS फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा। वहां इस श्रेणी के कुल 250 फ्लैट हैं जो मदनपुर खादर कैंप में रह रहे 1,100 रोहिंग्याओं को दिए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए थे कि रोहिंग्याओं की सुरक्षा के लिए उन फ्लैट के बाहर 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

    सुविधा

    फ्लैट में रोहिंग्याओं को ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में शिफ्ट होने वाले रोहिंग्याओं को सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से पंखें, तीन समय का खाना, लैंडलाइन फोन, टीवी सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

    इसी तरह दिल्ली सरकार को कहा गया है कि वो बुनियादी जरूरतों से इन फ्लैट को पूरा करें और इसे फॉरेशन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस को जल्द से जल्द हैंडओवर करें। उसके बाद रोहिग्याओं को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    दिल्ली सरकार
    रोहिंग्या मुस्लिम

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    दिल्ली पुलिस

    जहांगीरपुरी हिंसा: कोर्ट ने खारिज की 8 आरोपियों की जमानत याचिका, दिल्ली पुलिस को फटकार दिल्ली
    'बैड कैरेक्टर' घोषित हुए AAP विधायक अमानतुल्लाह खान, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट दिल्ली
    पंजाब पुलिस ने की केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस बोली- पर्याप्त है गृह मंत्रालय
    ज्ञानवापी मस्जिद मामले में 'शिवलिंग' पर विवादित टिप्पणी के आरोप में DU प्रोफेसर गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय

    दिल्ली

    दिल्ली में मेट्रो फीडर बसों से कहीं बेहतर सुविधा देने जल्द आ रहे हैं ई-ऑटो दिल्ली मेट्रो
    दिल्ली की अदालत से ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को मिली जमानत ट्विटर
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, जानिए इससे जुड़ी खास बातें नरेंद्र मोदी
    दिल्ली: निजी स्कूलों में अब तीन किलोमीटर दूर रहने वाले EWS छात्रों को भी मिलेगा एडमिशन दिल्ली सरकार

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली में आसान हुई इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीद और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, लॉन्च हुआ नया वेब पोर्टल दिल्ली
    दिल्ली के सरकारी अस्पताल में नहीं है एक भी कोरोना संक्रमित मरीज- स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली
    दिल्ली में शुरू हो रही है बसों के लिए समर्पित लेन, जान लें इससे जुड़े नियम दिल्ली
    दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया रमजान में मुस्लिमों को 2 घंटे के ब्रेक का आदेश दिल्ली

    रोहिंग्या मुस्लिम

    नागरिकता कानून के बाद अब रोहिंग्या को निकालने पर विचार कर रही सरकार भारत की खबरें
    असम: दो दिन के अंदर 24 रोहिंग्या शरणार्थी गिरफ्तार, सात बच्चे और छह महिलाएं शामिल असम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025