NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / गर्म हवाओं से झुलसा राजस्थान-गुजरात, पारा 45 डिग्री के पार 
    अगली खबर
    गर्म हवाओं से झुलसा राजस्थान-गुजरात, पारा 45 डिग्री के पार 
    देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है

    गर्म हवाओं से झुलसा राजस्थान-गुजरात, पारा 45 डिग्री के पार 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 08, 2025
    08:46 am

    क्या है खबर?

    सूरज की तपिश से इन दिनों देश का कोई इलाका अछूता नहीं रह गया है। दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक लू की चपेट में आ गए हैं।

    अप्रैल में ही अधिकांश इलाकों में तापमान 40 डिग्री को छू गया है, जबकि कई जगह इसके पार पहुंच गया।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ दिन और गर्मी का सितम जारी रहने का अनुमान जताया है। 8 अप्रैल को नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।

    तापमान 

    इस शहर में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान

    राजस्थान के लोग इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहे हैं। बाड़मेर में 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा था। आज भी कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

    8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की पहाड़ियों पर असर डालेगा।

    इससे 9-12 अप्रैल के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अंधड़ और बारिश की संभावना है और राजस्थान में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।

    कारण 

    इस कारण चल रही लू

    स्काईमेट के मुताबिक, हीट वेव की सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान के दक्षिण और मध्य भागों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी है। यहां तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है।

    इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं गुजरात और राजस्थान की ओर आ रही हैं, जिससे तापमान बढ़ रहा है। गुजरात में पूरे सप्ताह हीट वेव की स्थिति रह सकती है।

    इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी आज कुछ जगह लू चलने की संभावना है।

    दिल्ली 

    दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत?

    लगातार बढ़ रहे तापमान ने दिल्लीवासियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। 7 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। IMD ने अगले 2 दिनों के लिए दिल्ली NCR हीट वेब का येलो अलर्ट जारी किया है।

    राजधानी में 9 अप्रैल तक गर्मी का कहर जारी रहने का अनुमान है। बादल छाने से 10 अप्रैल से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

    आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

    चेतावनी 

    इन राज्यों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट

    पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

    इससे पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम और 9 अप्रैल को असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

    बुधवार को केरल, आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हाेने का अनुमान है, जबकि झारखंड़ में भारी बारिश का अलर्ट है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    दिल्ली
    हिमाचल प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर

    गर्मी की लहर

    #NewsBytesExclusive: गर्मी की लहर और दिल के दौरे का क्या संबंध है? कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए  हृदय रोग
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य भीषण लू की चपेट में, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी भारतीय मौसम विभाग
    भीषण गर्मी में चक्कर और बेहोशी से बचने के लिए अपनाएं ये प्रमुख टिप्स टिप्स
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में बस 2 दिन का इंतजार, बारिश से मिलेगी राहत दिल्ली

    बारिश

    फरवरी में अंधड़ और बारिश से फिर बदलेगा मौसम, आज कैसा रहेगा?  दिल्ली
    कोहरा गायब अब सताने लगी दिन की धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम  जम्मू-कश्मीर
    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार, मौसम विभाग में ने दी चेतावनी  दिल्ली
    राजस्थान में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  दिल्ली NCR

    दिल्ली

    दिल्ली में 12 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, नहीं मिला कोई दस्तावेज दिल्ली पुलिस
    दिल्ली घूमने जा रहे हैं? वहां से इन व्यंजनों का स्वाद लिए बिना न लौटें खान-पान
    दिल्ली के महिपालपुर में ब्रिटिश महिला से रेप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती ब्रिटेन
    दिल्ली: कनॉट प्लेस के बिरयानी रेस्तरां में गैस लीक होने से आग लगी, 6 लोग झुलसे कनॉट प्लेस

    हिमाचल प्रदेश

    उत्तर भारत में आज भी कई जगह होगी बारिश, कोहरे का भी अलर्ट जारी  बारिश
    हिमाचल प्रदेश के जिस्पा में घूमने जा रहे हैं तो वहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां  पर्यटन
    हिमाचल प्रदेश: कसौली जाएं तो अपनी यात्रा में इन 5 गतिविधियों को करें शामिल पर्यटन
    बर्फबारी-बारिश के बाद कोहरे ने फिर दी दस्तक, आज कैसा रहेगा मौसम?  बारिश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025