Page Loader
फरवरी में अंधड़ और बारिश से फिर बदलेगा मौसम, आज कैसा रहेगा? 
फरवरी में कई राज्यों में बारिश-अंधड़ की संभावना बनी हुई है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फरवरी में अंधड़ और बारिश से फिर बदलेगा मौसम, आज कैसा रहेगा? 

Feb 10, 2025
08:37 am

क्या है खबर?

उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते गर्मी का असर कम है। सुबह-शाम ठिठुरन अभी भी बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस महीने 5 बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादल छाए रहने के साथ अंधड़ और बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की संभावना है।

गर्मी 

राजधानी में सताने लगी गर्मी 

दिल्ली में तेज धूप के कारण पारा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 4 डिग्री अधिक है। आज राजधानी में सुबह-शाम गलन रह सकती है, जबकि दिन के वक्त मौसम साफ रहने से मौसम गर्म रहेगा। तेज हवाएं चलने के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास रह सकता है, वहीं अधिकतम 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस महीने अंधड़-बारिश के भी आसार हैं।

गलन 

कई राज्यों में बरकरार है गलन

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चढ़ीगढ़ में मौसम लगभग साफ रहेगा, लेकिन कुछ जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है और ठिठुरन बरकरार है। राजस्थान में रविवार को फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में बफबारी जारी है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 12 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश-बर्फबारी की संभावना है।