LOADING...
दिल्ली में 12 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, नहीं मिला कोई दस्तावेज
दिल्ली में 12 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली में 12 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, नहीं मिला कोई दस्तावेज

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2025
11:18 am

क्या है खबर?

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 12 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी दक्षिण पूर्वी और दक्षिण दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इनके पास से किसी प्रकार का कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। ये अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर समूह से जुड़े अन्य लोगों को तलाश रही है और वापस इनके देश भेजने की तैयारी में है।

अभियान

कल पकड़े गए थे 5 बांग्लादेशी

दिल्ली पुलिस अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है। इसकी के तहत सोमवार को 5 अवैध नागरिक उत्तरी जिले से पकड़े गए थे। पुलिस ने बताया कि उनको पीरागढ़ी में 3 बांग्लादेशी नागरिकों के होने की सूचना मिली थी। गश्त के दौरान तीनों काली माता मंदिर के पीछे बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने उनसे सख्ती से बात की तो उन्होंने बांग्लादेशी होने की बात स्वीकारी। सदर बाजार में भी एक पिता और बेटे को पकड़ा गया है।

जांच

पुलिस ने 833 लोगों की जांच की

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने मुंडका, टिकरी बॉर्डर मुंडका, सुल्तानपुरी, बेनीवाल लोहा मंडी, इंद्र झील, राज पार्क और हनुमान मंदिर कमरुद्दीन नगर इलाके में बड़ा अभियान चलाया और करीब 833 लोगों की जांच की। इनमें 267 संदिग्ध की पहचान की गई है, जिसमें 174 ने खुद को बंगाल और असम का बताया है। पुलिस वहां की प्रशासन से जानकारी जुटा रही है। बता दें, जनवरी में दिल्ली से 3 दिन में 30 बांग्लादेशी निर्वासित किए गए थे।