Page Loader
दिल्ली के महिपालपुर में ब्रिटिश महिला से रेप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
दिल्ली में ब्रिटेन की महिला से रेप

दिल्ली के महिपालपुर में ब्रिटिश महिला से रेप, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2025
10:40 am

क्या है खबर?

दिल्ली के महिपालपुर इलाके में ब्रिटिश महिला से रेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे महिला सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि आरोपी कैलाश और वसीम को बसंतकुंज उत्तर से पकड़ा गया है। उन्होंने शराब के नशे में एक होटल में वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी है।

वारदात

क्या है पूरा मामला?

इंग्लैंड की रहने वाली पीड़ित महिला भारत भ्रमण पर हैं। वह महाराष्ट्र और गोवा घूमने के बाद दिल्ली आई थीं। उनकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कैलाश नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी। महिला ने कैलाश को महाराष्ट्र मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन कैलाश ने असमर्थता जता दी। उसने महिला को दिल्ली आने को कहा। इसके बाद महिला मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंची थीं और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी थीं।

रेप

बातचीत के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल

पुलिस का कहना है कि आरोपी कैलाश अपने दोस्त वसीम को साथ लेकर महिपालपुर स्थित होटल में पहुंचा, जहां उसने रेप को अंजाम दिया। महिला ने जब होटल की लिफ्ट में एक व्यक्ति से मदद के लिए कहा तो उसने भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की प्रोफाइल संदिग्ध लग रही है क्योंकि उसे अंग्रेजी नहीं आती थी और वह महिला से बातचीत करने के लिए गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल करता था। मामले की जांच जारी है।