Page Loader
दिल्ली: कनॉट प्लेस के बिरयानी रेस्तरां में गैस लीक होने से आग लगी, 6 लोग झुलसे
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित रेस्तरां में आग लगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली: कनॉट प्लेस के बिरयानी रेस्तरां में गैस लीक होने से आग लगी, 6 लोग झुलसे

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2025
04:49 pm

क्या है खबर?

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में स्थित एक बिरयानी रेस्तरां में गुरुवार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसमें 6 लोग झुलस गए। आग दोपहर 12 बजे के आसपास बिक्कगेन बिरयानी रेस्तरां में लगी थी। आग की सूचना पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिनको आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग से दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक झुलस गए हैं। ये सभी रेस्तरां कर्मचारी हैं।

हादसा

कैसे लगी आग?

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के किचन में गैस लीक होने से आग लगी, जो देखते ही देखते बढ़ गई। घटना के समय कर्मचारी ग्राहकों के लिए भोजन तैयार कर रहे थे। आग लगने के बाद रेस्तरां में भी अफरा-तफरी मच गई। अभी तक नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस जल्द रेस्तरां में अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र चेक करेगी।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली के रेस्तरां में लगी आग