
बारिश से पारा 40 डिग्री से नीचे लुढ़का, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
क्या है खबर?
पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं के कारण इन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है।
उत्तर-पश्चिमी में कई जगह तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है, जबकि पूर्वोत्तर में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6-7 मई को उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि दिल्ली NCR सहित कई क्षेत्रों में गरज के साथ अंधड़-बारिश का अनुमान है।
भारी बारिश
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
IMD ने राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों में यहां भारी बारिश का दौर शुरू होने की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जगह गरज के साथ तूफानी हवा चल सकती है।
राहत
बिहार में आ सकती है आफत
उत्तर प्रदेश अंधड़ और बारिश के चलते रात का मौसम सुहाना हो गया है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे आ गया है। गर्मी से राहत का यह सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।
बिहार के सभी जिलों में आज तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
सीमावर्ती इलाकों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को अंधड़ से सुरक्षित रहने हिदायत दी गई है।
चारधाम यात्रा
चारधाम यात्रियों के लिए खराब मौसम का खतरा
उत्तराखंड में इन दिनों चल रही चारधाम यात्रा के बीच खराब मौसम चुनौती बना हुआ है। उत्तरकाशी में 7 और 8 मई को भारी से बहुत भारी बारिश, बर्फबारी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही अन्य जिलों में 6-8 मई के बीच बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
इसे देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए बैठक में अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राहत
दिल्ली में कब तक रहेगी राहत?
दिल्ली NCR में मौसम विभाग ने आज बादल छाने, गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने का आसार जताया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा चल सकती है।
अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 24-26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद और मथुरा सहित दिल्ली NCR के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है।