NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कहीं झमाझम बारिश तो कहीं चलेगी भयंकर लू, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट 
    अगली खबर
    कहीं झमाझम बारिश तो कहीं चलेगी भयंकर लू, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट 
    देश के कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है

    कहीं झमाझम बारिश तो कहीं चलेगी भयंकर लू, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    May 14, 2025
    09:09 am

    क्या है खबर?

    बंगाल की खाड़ी में मानसून को लेकर बन रही परिस्थितियों के चलते देशभर में मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिख रहा है।

    इसके चलते तेज हवाओं और बारिश के कारण कुछ इलाकों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 16 मई तक तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही पश्चिम और दक्षिणी राज्यों में मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज हो रही हैं।

    तापमान 

    राजस्थान में चढ़ने लगा पारा 

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चली और बारिश हुई। इस दौरान बीकानेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    आज जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक रहने के साथ लू चलने का अनुमान है।

    प्रदेश के 11 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। 15 मई से तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    लू

    इन राज्यों में भी लू का अलर्ट 

    उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। प्रदेश में 16-19 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    बिहार के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जगह अंधड़ के साथ बारिश होगी।

    गर्मी-उमस 

    उत्तराखंड़ में बढ़ने लगी गर्मी-उमस

    उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। दूसरी तरफ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।

    इससे चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में राहत मिली हुई है। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    हिमाचल प्रदेश आज मौसम साफ रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फबारी या बारिश होने के आसार हैं।

    पूर्वानुमान 

    राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ 15-35 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रह सकता है।

    15 मई को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है, जबकि 16 मई को आंशिक बादल रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

    इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम 28-30 डिग्री रह सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    बारिश
    गर्मी की लहर
    बंगाल की खाड़ी

    ताज़ा खबरें

    कहीं झमाझम बारिश तो कहीं चलेगी भयंकर लू, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट  मानसून
    जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए कश्मीरियों को नजरंदाज करने पर दुखी पहलगाम आतंकी हमला
    #NewsBytesExclusive: क्या गर्मी की लहर ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है? विशेषज्ञ से जानिए मधुमेह
    नए आधार कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन? यहां जानिए आसान प्रक्रिया  आधार कार्ड

    मानसून

    सितंबर में भी कई राज्यों में बारिश, क्या देरी से होने लगी है मानसून की वापसी? बारिश
    क्या है 'मिशन मौसम'? जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा की जा सकेगी बारिश, ये हैं फायदे भारतीय मौसम विभाग
    दिल्लीवासियों को आज बारिश से मिलेगी राहत, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल दिल्ली
    क्या आज दिल्लीवासियों को भिगोएगी बारिश? जानिए राज्यों में कैसा रहेगा मौसम  दिल्ली

    बारिश

    उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक आज चलेंगी तेज हवाएं, जानिए माैसम पर क्या होगा असर  गर्मी की लहर
    ठंड़ी हवाओं से मौसम ने बदली करवट, जानिए गर्मी को लेकर क्या आया अलर्ट  दिल्ली
    तेज हवाएं थमने के बाद अब तेजी से चढ़ेगा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े  गर्मी की लहर

    गर्मी की लहर

    देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट  बारिश
    गर्मी में AC का उपयोग शुरू करने से पहले कौन-सा काम जरूर करना चाहिए? टेक्नोलॉजी
    अगले 5 दिनों तक अब आसमान से बरसेगी आग, इन राज्यों में लू का अलर्ट  बारिश
    8 राज्यों में अंधड़-बारिश करेगी बेहाल, जानिए अन्य जगह कैसा रहेगा मौसम  बारिश

    बंगाल की खाड़ी

    चार दिन बाद भी नहीं मिला IAF का लापता विमान, जानें खोज में कौन-कौन है शामिल असम
    चंद्रयान-2: ISRO का SLV मिशन फेल होने पर क्या बोले थे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ISRO
    भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, 11 अक्टूबर को चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे चीन समाचार
    अम्फान: पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत, ममता ने बताया कोरोना वायरस से बड़ी आपदा पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025