NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट 
    अगली खबर
    देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट 
    देश के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है

    देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 02, 2025
    08:50 am

    क्या है खबर?

    अप्रैल के शुरू होने के साथ ही देशभर में पारा चढ़ने लगा है। आने वाले 4-5 दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान 40 डिग्री को छू सकता है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

    इसके साथ ही आज (2 अप्रैल) को मुंबई में समेत इसके आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

    लू 

    आज यहां चल सकती है लू

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पिछले 2-3 दिनों से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है।

    ओडिशा में तो यह 42 डिग्री के ऊपर चला गया है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है। इन राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

    दूसरी तरफ सेंट्रल महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी कर्नाटक में आज रात के समय गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

    बारिश 

    उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

    पश्चिम विक्षोभ से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 2-3 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में 3 अप्रैल को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके बाद 3-4 दिनों में पारा 3-5 डिग्री ऊपर जा सकता है।

    उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ सकती है, जबकि 3 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    भीषण गर्मी 

    इस दिन दिल्ली में चलेंगी तेज हवा

    दिल्ली में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं और आज मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    इसके बाद 3-5 अप्रैल तक तेज हवा चल सकती है और 7 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री से पार जाने की संभावना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    राजस्थान
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान

    गर्मी की लहर

    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल खान-पान
    सुलगती सड़क पर फट रहे गाड़ियों के टायर, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके  कार
    क्या गर्मी से गठिया की समस्या बढ़ सकती है? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके बीमारियों से बचाव
    गर्मी का तनाव है मौसम संबंधी मौतों का प्रमुख कारण, WHO ने दी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन

    बारिश

    चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, तूफान-बारिश की चेतावनी  दिल्ली NCR
    बर्फबारी-बारिश के बाद कोहरे ने फिर दी दस्तक, आज कैसा रहेगा मौसम?  दिल्ली
    पहाड़ों से आने वाली हवाओं से शीतलहर का असर बरकरार, जानिए कब तक पड़ेगी ठंड़  दिल्ली
    फरवरी में अंधड़ और बारिश से फिर बदलेगा मौसम, आज कैसा रहेगा?  दिल्ली

    राजस्थान

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार, मौसम विभाग में ने दी चेतावनी  बारिश
    राजस्थान में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    बारिश के बाद फिर वापसी करेगी सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी  बारिश
    चक्रवात के असर से शुरू हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बंगाल की खाड़ी

    उत्तर प्रदेश

    महाकुंभ में सबसे अधिक महिलाएं अपनों से बिछड़ीं, डिजिटल खोया-पाया केंद्र से मिलाना हुआ आसान कुंभ मेला
    कौन है प्रयागराज का नाविक परिवार, जिसने महाकुंभ में कमाए 30 करोड़ रुपये? कुंभ मेला
    महाकुंभ में 30 करोड़ कमाने वाले नाविक परिवार का चलता है बिजली का ठेका, पिंटू हिस्ट्रीशीटर कुंभ मेला
    बढ़ते तापमान के बीच आ गया बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरस सकते हैं बादल  होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025