NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े 
    अगली खबर
    मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े 
    देश में आज कई जगह लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है (तस्वीर: पिक्साबे)

    मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 01, 2025
    09:31 am

    क्या है खबर?

    देशभर में तेज हवाओं का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पूरे सप्ताह भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 महीने में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी और ज्यादा दिनों तक लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।

    आज अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य महाराष्ट्र में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    बदलाव 

    इस राज्य में अचानक से बदला मौसम 

    राजस्थान में अचानक से मौसम पलट गया है, जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया है।

    पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-7 डिग्री और न्यूनतम में 2-5 डिग्री की कमी आई है।

    राज्य में सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    प्रदेश में 1-3 अप्रैल तक दक्षिण-पूर्वी भागों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

    पूर्वानुमान 

    यहां रहेगा भीषण गर्मी का प्रकोप

    बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और 3-4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। साथ ही लू चलने के भी आसार हैं।

    मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

    इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात और ओडिशा में भीषण गर्मी और कुछ जगह लू चल सकती है।

    दिल्ली 

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    दिल्ली में तेज हवाओं से मिल रही राहत अब खत्म हो गई और आज से तापमान में दोबारा इजाफा होने लगेगा।

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 16 डिग्री रहने के आसार हैं।

    राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 35.0 डिग्री रहा।

    इसी सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

    बर्फबारी 

    पहाड़ों पर भी रहेगी बर्फबारी से राहत 

    IMD के अनुसार, उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण रात के समय ठंड बनी रहेगी। अप्रैल और मई में यहा गर्मी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

    दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है और इस दौरान बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

    जम्मू-कश्मीर में भी इस सप्ताह तापमान बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    दिल्ली
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर बनाए हैं 5वें सबसे ज्यादा रन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान: मुरीदके में सरकारी संस्थान परिसर में बना था लश्कर का मरकज-ए-तैयबा, खंडहर में तब्दील हुआ लश्कर-ए-तैयबा
    नीना गुप्ता ने नातिन मातारा के लिए गाया 'दम मारो दम' गाना, वायरल हो रहा वीडियो  नीना गुप्ता
    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान

    गर्मी की लहर

    दिल्ली के मुंगेशपुरा में अधिकतम तापमान 52 डिग्री के पार पहुंचा, कई इलाकों में बारिश  दिल्ली
    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल खान-पान
    सुलगती सड़क पर फट रहे गाड़ियों के टायर, बचने के लिए अपनाएं ये तरीके  कार
    क्या गर्मी से गठिया की समस्या बढ़ सकती है? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके बीमारियों से बचाव

    बारिश

    उत्तर भारत में बारिश से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए आज कैसा रहेगा  जम्मू-कश्मीर
    चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, तूफान-बारिश की चेतावनी  दिल्ली NCR
    बर्फबारी-बारिश के बाद कोहरे ने फिर दी दस्तक, आज कैसा रहेगा मौसम?  दिल्ली
    पहाड़ों से आने वाली हवाओं से शीतलहर का असर बरकरार, जानिए कब तक पड़ेगी ठंड़  दिल्ली

    दिल्ली

    बढ़ते तापमान के बीच आ गया बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरस सकते हैं बादल  होली
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती  जगदीप धनखड़
    उत्तरी हवाएं बंद होते ही बढ़ने लगा पारा, क्या बर्फबारी-बारिश से मिलेगी राहत?  बारिश
    शिकागो से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में शौचालय जाम, वापस लौटी फ्लाइट शिकागो

    राजस्थान

    एल्विश यादव अब झूठ बोलकर मुश्किलों में फंसे, फर्जी वीडियो पर दर्ज हुई FIR एल्विश यादव
    मार्च में करें भारत के इन खूबसूरत स्थानों की यात्रा, यादगार रहेगा आपका अनुभव यात्रा
    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार, मौसम विभाग में ने दी चेतावनी  बारिश
    राजस्थान में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025